UDYAM-UP-75-0003230
purvanchalexpressn@gmail.com
Purvanchal Express News

पीएम आवास और सोलर रूफटाप का लक्ष्य 5 फरवरी तक करें पूर्ण :बद्रीप्रसाद वर्मा

Updated on: 23 July, 2026

अतुल राय की खास रिपोर्ट

 

वाराणसी। स्थानीय विकास खंड कार्यालय में ज्वाइंटबीडीओ हरहुआ बद्रीप्रसाद वर्मा की अध्यक्षता मे पीएम आवास,सोलर रूफटाप,एबीआरवाई,एवं मनरेगा कार्य की समीक्षा हुई।सभी सचिवो को निर्देशित किया कि पीएम आवास तथा मनरेगा अंतर्गत एबीपीएस/ आधार सीडिंग एवं मोबाइल नंबर लिंकेज का कार्य 5 फरवरी तक पूर्ण करें।सोलर पैनल का रजिस्ट्रेशन 1000 के लक्ष्य के सापेक्ष अभी बहुत कम है।इस संबंध मे शिथिलता बरतने वाले कर्मचारियो को फटकार लगाते हुए एक सप्ताह मे शतप्रतिशत रजिस्ट्रेशन कराने के निर्देश दिए।ज्वाइंटबीडीओ बद्रीप्रसाद ने यह भी निर्देशित किया कि ओपन जिम व खेल मैदान का भी कार्य 5 फरवरी तक अनिवार्य रूप से पूर्ण करें।बैठक में एडीओ सहकारिता अवधेश सिंह ने गोआश्रय केंद्रो के संबंध मे सजगता एवं संवेदनशीलता बरतने,एडीओ आइएसबी सुनील पांडेय ने आवास पूर्णता और अंबेडकर विशेष रोजगार योजना की समीक्षा की।एडीओ पंचायत मयंक मोहन गौड़ ने जर्जर पंचायत भवनो के निर्माण और एसएलडब्लूएम प्रगति की समीक्षा कर तेजी लाने का निर्देश दिया।समीक्षा मे एडीओ सहकारिता अवधेश सिंह,एडीओ पंचायत मयंकमोहन गौंड़,एडीओ आईएसबी सुनील पांडेय,स्वाति सिंह,आनंद प्रकाश गोंड़,विनोद यादव,जयप्रकाश,चंद्रबलीराम,बीना सोनकर,चंचल रेड्डी,सीमा यादव,अभिलाष,संजय गुप्ता उपस्थित रहे।

© 2022 Copyrights Reserved Purvanchal Express News