UDYAM-UP-75-0003230
purvanchalexpressn@gmail.com
Purvanchal Express News

*युवक मंगल दल दर्जनों दिव्यांग निराश्रित बुजुर्गों का निशुल्क में पेंशन भरवाया*

Updated on: 17 April, 2026

विनोद यति की खास रिपोर्ट 

   वाराणसी हरहुआ विकासखंड के उदयपुर युवक मंगल दल ने दर्जनों दिव्यांग निराश्रित एवं बुजुर्गों का कैंप लगाकर आय प्रमाण पत्र एवं पेंशन निशुल्क में भरवाया इस मौके पर युवक मंगल दल के अध्यक्ष प्रिंस चौबे ने बताया कि अभियान चलाकर पात्र गरीब असहाय लोगों को उनके अधिकार दिलाने का कार्य किया जा रहा है जानकारी के अभाव में सरकार की योजनाएं जमीनी स्तर पर नहीं पहुंच पा रही है इसके लिए युवाओं को आगे आना पड़ेगा हर ग्राम पंचायत में युवा कल्याण विभाग से संचालित युवक मंगल दल सक्रिय हो गया तो लोगों को काफी राहत मिलेगी वही ग्राम प्रधान सुद्धू ने उदयपुर युवक मंगल दल की सराहना किया कहा कि दर्जनों लोगों को निशुल्क में आय जाति निवास एवं ऑनलाइन पेंशन करा कर युवक मंगल दल ने सराहनीय कार्य किया इस मौके पर युवक मंगल दल के रविंद्र कुमार अजीत कुमार दीपक कुमार अनिल विश्वकर्मा सनी प्रजापति प्रदीप पटेल दीपू पटेल सहित अन्य लोग मौजूद रहे

© 2022 Copyrights Reserved Purvanchal Express News