UDYAM-UP-75-0003230
purvanchalexpressn@gmail.com
Purvanchal Express News

छत पर सो रहे परिजन, घर में घुसे चोर; लाखों के जेवर व नकदी चोरी

Updated on: 22 July, 2026

पुर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़ ब्यूरो चीफ विवेक सोनी 

जौनपुर सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के पोटरिया गांव में सोमवार देर रात चोरों ने एक घर को निशाना बनाते हुए लाखों रुपये के जेवर और नकदी पार कर दी। घटना के समय परिवार के अधिकांश लोग छत पर सो रहे थे। मंगलवार सुबह कमरे का सामान बिखरा और अलमारी गायब देखकर परिजनों के होश उड़ गए।पीड़ित राममिलन विश्वकर्मा ने बताया कि चोर घर में रखी अलमारी उठा ले गए और गांव से करीब 500 मीटर दूर खेत में ले जाकर तोड़ दिया। अलमारी खेत में टूटी मिली, जहां से सोने-चांदी के आभूषण और 60 हजार रुपये नकद गायब थे। चोरी गए सामान में सोने की चेन, अंगूठी, झुमके, बाली, झाला, बाला समेत अन्य जेवर शामिल हैं।सूचना पर सरायख्वाजा पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। फॉरेंसिक टीम ने भी घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाने का प्रयास किया। थाना प्रभारी अमरेंद्र कुमार पांडेय ने बताया कि तहरीर मिल गई है और मामले में विधिक कार्रवाई की जा रही है।

© 2022 Copyrights Reserved Purvanchal Express News