विवेक राय की खास रिपोर्ट
वाराणसी- पुलिस आयुक्त कमिश्नरेट वाराणसी के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों की रोकथाम, गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में, पुलिस उपायुक्त गोमती ज़ोन व अपर पुलिस उपायुक्त गोमती ज़ोन के पर्यवेक्षण में तथा सहायक पुलिस आयुक्त राजातालाब के कुशल नेतृत्व में आज दिनांक 31.08.2023 को थाना मिर्जामुराद पुलिस द्वारा मुखबिर की सूचना पर रखौना रिंगरोड के पास से मु0अ0स0 212/2023 धारा 363/366/376 भा0द0वि0 व 3/4 पाक्सो एक्ट से सम्बन्धित अभियुक्त नितेश कुमार पटेल पुत्र दिनेश कुमार पटेल निवासी ग्राम वीरभानपुर थाना राजातालाब जनपद वाराणसी को गिरफ्तार किया गया। उक्त गिरफ्तारी के सम्बन्ध में थाना मिर्जामुराद पुलिस द्वारा आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है।गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम मे थानाध्यक्ष श्री आन्नद कुमार चौरसिया,उ0नि0 प्रिंस तिवारी,का0 विवेक गौतम थाना मिर्जामुराद कमिश्नरेट वाराणसी शामिल रहे।