UDYAM-UP-75-0003230
purvanchalexpressn@gmail.com
Purvanchal Express News

*आगामी त्यौहार होली व रमज़ान को सकुशल सम्पन्न कराये जाने के दृष्टिगत प्र0 नि0 राजातालाब व थाना प्रभारी जंसा द्वारा धर्मगुरुओं/गणमान्य व्यक्तियों व डीजे संचालकों के साथ की गयी पीस कमेटी की बैठक*

Updated on: 17 April, 2026

संवाददाता पूर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़

 

वाराणसी- आज दिनांक 21.03.2024 को पुलिस उपायुक्त गोमती जोन व अपर पुलिस उपायुक्त गोमती जोन के निर्देशन में सहायक पुलिस आयुक्त राजातालाब के निकट पर्यवेक्षण में थाना राजातालाब व थाना जंसा के थाना प्रभारी द्वारा अपने-2 थानों पर आगामी त्यौहार होली व रमज़ान को सकुशल सम्पन्न कराये जाने के दृष्टिगत थाना क्षेत्र के विभिन्न धर्मों के धर्मगुरुओं/सम्भ्रान्त व्यक्तियों, ग्राम प्रधानों व डीजे संचालकों के साथ पीस कमेटी की बैठक आयोजित की गयी । इस दौरान बैठक में उपस्थित विभिन्न धर्मगुरुओं, सम्भ्रान्त व्यक्तियों से वार्ता कर उपरोक्त त्योहार को सौहार्द एवं शांतिपूर्ण तरीके से मनाने की अपील की गयी साथ ही सभी से अपील की गयी कि अराजक तत्वों के सम्बंध में पुलिस एवं प्रशासन का सहयोग करें । सोशल मीडिया प्लेटफार्म (ट्विटर/फेसबुक/इन्स्टाग्राम/व्हाटसअप, यू-ट्यूब आदि) पर सोशल मीडिया पुलिस टीम द्वारा 24*7 घंटे सतत निगरानी रखी जा रही है । अफवाहों से दूर रहें किसी भी खबर की प्रमाणिकता जाने बिना शेयर न करें । अफवाह फैलाने वालों के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही अमल में लायी जायेगी ।

© 2022 Copyrights Reserved Purvanchal Express News