UDYAM-UP-75-0003230
purvanchalexpressn@gmail.com
Purvanchal Express News

मन की बात के साथ रामनगर मंडल ने किया लाभार्थी संपर्क अभियान का कार्यशाला

Updated on: 05 June, 2026

संवाददाता पूर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़

 

 रामनगर आज दिनांक 25 फरवरी 2024 दिन रविवार सुबह 11 बजे संत विनोबा बंगाली भाई पैलेस भीटी रामनगर में बूथ संख्या 396 के साथ भारतीय जनता पार्टी के मंडल अध्यक्ष अजय प्रताप सिंह के नेतृत्व में मंडल के बुथ अध्यक्षों ने देश के यशश्वी प्रधानमंत्री आदरणीय श्री नरेंद्र मोदी जी के द्वारा 110 वे संस्करण के मन की बात को सुना गया । जिसमे यशश्वी प्रधानमंत्री आदरणीय श्री नरेंद्र मोदी जी ने संबोधित करते हुए नारी शक्ति पर जोर दिया और कहा कि आज देश में हर ओर नमो ड्रोन , की मदद से कृषि कार्य हो रहा है मेरा ये मिशन लखपति दीदी बनाने का है. साथ ही उन्होंने मन की बात कार्यक्रम में देश विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की साथ ही 3 मार्च को 'विश्व वन्य जीव दिवस' है. इस दिन को वन्य जीवों के संरक्षण के प्रति जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से मनाया जाता है. इस वर्ष वर्ल्ड वाइड लाइफ डे की theme में Digital Innovation को सर्वोपरि रखा गया है. पिछले कुछ वर्षों में सरकार के प्रयासों से देश में बाघों की संख्या बढ़ी है । वही दूसरी ओर लाभार्थी संपर्क अभियान कार्यशाला के अंतर्गत एक कार्यशाला श्री राम अकैडमी रामपुर में किया गया जिसकी मुख्य अतिथि महानगर मंत्री डॉ अनुपम गुप्ता एवं विधानसभा प्रभारी श्री सुभाष कुशवाहा जी रहे जिनके साथ विस्तारक धीरज मोदनवाल जी उपस्थित थे कार्यशाला में प्रमुख रूप से गोल्डन लाभार्थियों तक पहुंचाने का एक अभियान चलाया जा रहा है जिसमे मुख्य अतिथि डॉ अनुपम गुप्ता जी ने कहा 

प्रदेश सरकार के मंत्री, पार्टी के पदाधिकारी, सांसद, विधायक सहित सभी जनप्रतिनिधि व कार्यकर्ता सम्पर्क करके लाभार्थियों के घर पर लाभार्थियों की समृद्धि, मोदी की गारंटी का स्टीकर का चिपकाएंगे और मोदी सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का पत्रक सौंपेंगे। प्रत्येक लाभार्थी से सम्पर्क के दौरान 9638002024 पर मिस्डकाॅल कराकर पार्टी से जोड़ने का काम करेंगे। विधानसभा सभा प्रभारी श्री सुभाष कुशवाहा जी ने बताया कि केन्द्र व प्रदेश सरकार के योजनाओं से लाभान्वित लाभार्थियों का बड़ा वर्ग भारतीय जनता पार्टी के साथ मजबूती से जुड़ा है। पार्टी रविवार 25 फरवरी से ही प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व की केन्द्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लेखा-जोखा लेकर प्रत्येक लाभार्थी के घर पर दस्तक देगी। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से मंडल अध्यक्ष अजय प्रताप सिंह नंदलाल चौहान प्रीति सिंह अशोक जायसवाल सर्वेंद्र विक्रम सिंह विमलेश सिंह अमित सिंह चिंटू लल्लन सोनकर प्रशांत सिंह जितेंद्र पांडेय लव कुमार राजेन्द्र शंकर पटेल अभिषेक कुमार सिंह पंकज बारी सुनील श्रीवास्तव विनोद कुमार सिंह रितेश राय संजय बाल्मीकि बबलू साहनी रामू यादव संजय बाल्मिकी सुनील श्रीवास्तव सुनील सिंह कंचन निषाद सुनील मालाकार मुन्ना निषाद अंकित राय विवेकानन्द पटेल श्याम सेठ विवेक मिश्र अश्वनी मिश्र आदित्य शाश्वत मनोज यादव नरसिंह मौर्य शीतल प्रजापति निक्की सिंह आशीष चौहान राजेश गुप्ता प्रमुख रूप से रहे।

© 2022 Copyrights Reserved Purvanchal Express News