UDYAM-UP-75-0003230
purvanchalexpressn@gmail.com
Purvanchal Express News

शिक्षक संघ के निर्विरोध अध्यक्ष बने राजकुमार यादव त्रैवार्षिक अधिवेशन निर्वाचन संपन्न*

Updated on: 22 July, 2026

पूर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़ संवाददाता जावेद खान*

 

खुटहन। स्थानीय बीआरसी पर सोमवार को उ० प्र० प्राथमिक शिक्षक संघ के तत्वाधान में ब्लॉक इकाई का चुनाव कराया गया। जिसमें अध्यक्ष सहित विभिन्न पदों पर मात्र एक उम्मीदवार ने ही पर्चा दाखिल किया मतदान सकुशल संपन्न कराने के लिए बनाए गए चुनाव अधिकारी जिला कोषाध्यक्ष रामदुलार यादव पर्यवेक्षक जिला मंत्री रवि चंद्र यादव ने निर्धारित समय सीमा पूर्ण किए जाने के बाद सभी उम्मीदवारों को निर्विरोध घोषित कर उन्हें पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। नवगठित कार्यकारी में ब्लॉक अध्यक्ष पद पर राजकुमार यादव, वरिष्ठ उपाध्यक्ष पर आलोक कुमार यादव, संयुक्त मंत्री विवेक कुमार यादव कोषाध्यक्ष मोतीलाल यादव तथा मंत्री पद पर दिलीप कुमार यादव को चुना गया। वही उपाध्यक्ष पद पर आशा यादव ,सुशील कुमार यादव, जंग बहादुर यादव, विवेकानंद यादव। संगठन मंत्री पर सुषमा यादव, ओमप्रकाश विश्वकर्मा, जय प्रकाश यादव ,दिलीप रजक, बीरेंद्र कुमार बघेल,रामजी यादव। प्रचार मंत्री पद पर सुशीला देवी, दयाशंकर यादव, संदीप कुमार यादव, विनय कुमार यादव, इन्दू बिन्द, राकेश यादव। लेखा लिपिक पद पर मिठाई लाल यादव लेखा परीक्षक पद पर चंद्र देव यादव तथा मीडिया प्रभारी पर कृष्ण कमल वर्मा और सोशल मीडिया प्रभारी पर विश्वजीत यादव को चुना गया। संरक्षक के लिए मेवा लाल यादव तथा सुभाष चंद्र यादव को जिम्मेदारी सौंपी गई।इस मौके पर जिलाध्यक्ष और मांडलिक मंत्री अरविंद शुक्ल ने कहा कि संगठन कर्मचारी की रीढ़ है इससे ही कर्मचारियों के शोषण को रोका जा सकता है तथा उनके हितों के लिए उनकी मांगों पर सरकार से संघर्ष करता आया है और करता ही रहेगा। सरकारों द्वारा समय-समय पर काला कानून जैसी तानाशाही आदेश होते रहे हैं जिसको संगठन के ही संघर्ष से निजात मिली और आगे भी मिलेगी।नवनिर्वाचित ब्लॉक अध्यक्ष राज कुमार यादव ने सबको धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कहा कि आज सरकार के एक काले कानून से जो विगत 15 वर्षों से ऊपर विभाग को अपनी सेवा देते आ रहे हैं आज उनकी नौकरी खतरे में है ऐसा सरकार द्वारा पहली बार नहीं है इसके पहले भी इस तरह के तानाशाही कानून आते रहे हैं और संगठन के संघर्ष के आगे सरकार और विभाग को झुकना पड़ा। हम शिक्षक हितों के लिए सदैव संघर्ष करते रहे हैं और करते रहेंगे।कार्यक्रम के अंत में ब्लॉक इकाई के पदाधिकारीयों ने जिलाध्यक्ष को मोमेंटम देकर सम्मानित किया।इस मौके पर जिला उपाध्यक्ष लाल साहब यादव जिला संगठन मंत्री राकेश यादव तहसील प्रभारी रमाकांत यादव अरविंद यादव प्रभाकर यादव रामचंद्र यादव सुधीर यादव अन्त लाल आशीष यादव नवीन शर्मा प्रमोद यादव सहित सैकड़ो लोग उपस्थित रहे।

कार्यक्रम का संचालन एआरपी विनोद कुमार ने किया।

© 2022 Copyrights Reserved Purvanchal Express News