UDYAM-UP-75-0003230
purvanchalexpressn@gmail.com
Purvanchal Express News

थाना चोलापुर में पीस कमेटी की बैठक की आयोजित की गई

Updated on: 13 June, 2026

संवाददाता पूर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़

 

चोलापुर। थाना चोलापुर में पीस कमेटी की बैठक आयोजित की गई।आगामी त्यौहार धनतेरस,दिवाली,भैया दूज तथा डाला छठ को शांतिपूर्ण तरीके से मनाने के निर्देश दिए गए एसीपी सारनाथ डा0 अतुल अंजान त्रिपाठी ने कहा कि दीवाली पर्व नजदीक है।प्रकाश उत्सव का यह त्योहार शांतिपूर्ण ढ़ंग से भाईचारे के साथ मनाया जाय। त्योहार में यदि कोई अराजक तत्व व्यवधान डालने की कोशिश कर रहा है तो उसकी सूचना तत्काल पुलिस को दें।पुलिस उसके खिलाफ सख्त कार्यवाही करेगी। वही बैठक में सर्राफा व्यवसायियों के लिए कहां की ग्राहकों से लेन देन करने से पहले उसका परिचय पत्र जरूर मांगे।जिससे पुराने जेवर लेने के बाद कभी भी कोई भी चीज सामने आए तो पता चल सके। बैठक में थाना क्षेत्र के ग्राम प्रधान,अधिवक्ता,मीडिया बंधु,व्यापारी बंधु सहित सैकड़ों लोग मौजूद रहे।

© 2022 Copyrights Reserved Purvanchal Express News