पुर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़ संवाददाता आशुतोष मिश्रा
जौनपुर जिले के नगर पंचायत रामपुर में रामनवमी के पावन अवसर पर भव्य शोभायात्रा बड़े ही धूमधाम और श्रद्धा के साथ निकाली गई। शोभायात्रा का शुभारंभ रामपुर कृषि फार्म से हुआ, जो रामपुर पेट्रोल पंप होते हुए बरसठी रोड से पुरानी बाजार तक पूरे नगर में भ्रमण करती रही।इस दौरान पूरा क्षेत्र जय श्रीराम के उद्घोष से गूंज उठा। जगह-जगह श्रद्धालुओं ने शोभायात्रा का स्वागत किया और भगवान श्रीराम व हनुमान जी की झांकियों पर पुष्प वर्षा की। शोभायात्रा में भगवान श्रीराम और हनुमान जी की विशालकाय प्रतिमाओं का पूजन कर विधिवत यात्रा प्रारंभ की गई।कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व सांसद बीपी सरोज उपस्थित रहे। उनके साथ भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ. अजय कुमार सिंह, अपना दल के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष माता बदल तिवारी, मड़ियाहूं विधायक डॉ. आरके पटेल, नगर पंचायत चेयरमैन विनोद जायसवाल, श्यामधर मिश्रा प्रधान, रमेश दुबे पूर्व महामंत्री, मंडल अध्यक्ष देवीशंकर उर्फ नाजा दुबे, राहुल दुबे अध्यक्ष विहिप, छेदीलाल जायसवाल, संजय सोनकर,शिवशंकर गुप्ता, योगेश त्रिपाठी, आशुतोष दुबे शिव नारायण दुबे विक्की उपाध्याय दिपक तिवारी सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।शोभायात्रा में हजारों की संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए, जिनमें युवाओं, महिलाओं और बच्चों का उत्साह देखने लायक था।शोभायात्रा के दौरान सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद रही। थाना प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार के नेतृत्व में पुलिस बल पूरी तरह मुस्तैद रहा, जिससे कार्यक्रम शांतिपूर्ण और व्यवस्थित ढंग से संपन्न हुआ रामनवमी के इस पावन अवसर पर आयोजित इस शोभायात्रा ने क्षेत्र में धार्मिक और सामाजिक एकता का संदेश दिया