UDYAM-UP-75-0003230
purvanchalexpressn@gmail.com
Purvanchal Express News

*सावन के अंतिम सोमवार को बाबा मारकण्डे महादेव में श्रद्धालु भक्तों ने किया दर्शन पूजन*

Updated on: 07 June, 2026

संवाददाता पूर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़

 

वाराणसी। सावन मास के अंतिम सोमवार को गंगा नदी में स्नानकर श्रद्धालु भक्तजनों ने मारकण्डेय महादेव मन्दिर में जल चढ़ा कर पूजन किया। मन्दिर स्थित अन्य देवालयों में जल चढ़ा कर सविधि पूजन दर्शन किया। सुबह से ही भक्तों की भीड़ उमड़ी जो सुबह से लेकर शाम तक लगातार दर्शन पूजन चलती रही। मन्दिर परिसर में हर हर महादेव के जयघोष से पूरा वातावरण शिवमय बना रहा। शाम को भी स्थानीय भक्तजनों ने पूजन दर्शन किया। मन्दिर परिसर में पाठ के साथ महामृत्यंजय जाप भी चलता रहा। इस वर्ष 8 सोमवार व मलमास होने के चलते सभी व्यवस्थाएं ठीक रहीं। कांवरियों की संख्या कम तथा वाहन से यात्रा करने वालों की भीड़ रही। जिला प्रशासन की ओर से मेडिसिन की व्यवस्थाएं,प्रकाश,पेयजल,आवास व्यवस्था उत्तम रही। चौबेपुर थाना प्रभारी निरीक्षक राजीव कुमार सिंह व कैथी चौकी प्रभारी काशीनाथ उपाध्याय सावन माह में मारकंडेय महादेव जी की प्रशासन व्यवस्था को लेकर काफी सक्रिय दिखे।जिससे कि दर्शनार्थियों को सुचारु रुप से बाबा का दर्शन प्राप्त हो सके।

© 2022 Copyrights Reserved Purvanchal Express News