UDYAM-UP-75-0003230
purvanchalexpressn@gmail.com
Purvanchal Express News

*हर सर पर छत और हर हाथ को काम मिलने तक जारी रहेगी विकास यात्रा* : विधायक टी राम

Updated on: 17 April, 2026

संवाददाता पूर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़

*हरहुआ*।बुधवार को स्थानीय विकासखंड ग्रामपंचायत दशनीपुर और आदमपुर में विकसित भारत संकल्प यात्रा पहुंची।

       कार्यक्रम का उद्घाटन दीप प्रज्ज्वलित करके अजगरा विधायक त्रिभुवन राम ने कहा कि हमे हर घर तक विकास की अलख जगानी है।हर सर पर छत और हर हाथ को काम मिलने तक विकास की यात्रा जारी रहेगी।

         कार्यक्रम मे स्कूल की बच्चियो ने खंड शिक्षा अधिकारी अमित दूबे और उनके अधीनस्थ अध्यापको के मार्गदर्शन मे माँ सरस्वती की वंदना और स्वागत गीत प्रस्तुत किया।  कार्यक्रम को संबोधित करते हुए ज्वाइंट बीडीओ बी पी वर्मा ने कहा विकास एक बहुआयामी गुणात्मक परिवर्तन है,जिसके लिये विकास खंड परिवार गुणवत्तापूर्ण रूप से संकल्पित है।

प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ0संतोष कुमार और टीम ने कुल 79 लोगो को आयुष्मान कार्ड वितरित किया।1507 लोगो स्वास्थ्य का परीक्षण कर निःशुल्क दवाएं दी।कृषि विभाग और सहकारिता विभाग के स्टाल पर किसानो को नैनो उर्वरक, केसीसी ,ऋण वितरण, किसान सम्मान निधि योजनाओ की जानकारी दी गई।   एडीओ सहकारिता अवधेश सिंह , एडीओ कृषि देवेंद्र पांडेय तथा शाखा प्रबंधक संतोष सोनकर ने नैनो उर्वरको की गुणवत्ता और उपयोगिता के बारे मे जानकारी दी।

       सीडीपीओ रमेश यादव और सुपरवाइजरो की अगुवाई मे गर्भवती महिलाओ की गोद भराई तथा बच्चो के अन्न प्राशन संस्कार संपन्न कराये।     एडीओ आइएसबी सुनील पांडेय,बीएमम उत्कर्ष और पूजा चौबे की अगुवाई में स्वयं सहायता समूह की सखियों और दीदीयों ने विभिन्न योजनाओ के बारे मे ग्रामीण महिलाओ को जानकारी दी।कार्यक्रम मे एडीओ कृषि देवेंद्र पांडेय,एडीओ आइएसबी सुनील पांडेय ,एडीओ सांख्यिकी शैलेन्द्र सिंह, प्राविधिक सहायक कृषि के0 के0 मौर्य, नवीन उपाध्याय, ने अपने अपने पटल से संबंधित योजनाओ के बारे मे जनसमुदाय को जानकारी दी।कार्यक्रम का संचालन एडीओ आइएसबी सुनील पांडेय और सेक्रेटरी चंचल रेड्डी ने किया।

      कार्यक्रम मे लाभार्थियो के आँकड़े तथा विडिओ कलेक्शन का कार्य एडीओ सांख्यिकी शैलेन्द्र सिंह,अमितेश श्रीवास्तव और अंजनी श्रीवास्तव द्वारा किया गया ।    ग्रामप्रधान शैलेन्द्र सिंह पटेल तथा डा0 शिवकुमार पटेल ने आगंतुको क्षेत्रीय जनता का आभार प्रकट किया।

© 2022 Copyrights Reserved Purvanchal Express News