UDYAM-UP-75-0003230
purvanchalexpressn@gmail.com
Purvanchal Express News

विज्ञान प्रदर्शनी में बच्चों ने किया प्रतिभा, कौशल, वैज्ञानिक सोच का उत्कृष्ट प्रदर्शन

Updated on: 21 July, 2026

संवाददाता पूर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़

 

हरहुआ एस0आर0 प्लेटिनम इंग्लिश स्कूल में शुक्रवार को विज्ञान प्रदर्शनी का भव्य आयोजन किया गया।

इस विज्ञान प्रदर्शनी का विषय “प्रौद्योगिकी में नवाचार” था, जिसके अंतर्गत विद्यार्थियों ने अपनी रचनात्मकता और वैज्ञानिक सोच का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। विद्यार्थियों द्वारा सोलर सिस्टम मॉडल, ज्वालामुखी विस्फोट, ब्रह्मोस मिसाइल तथा रोबोटिक्स पर आधारित विभिन्न प्रकार के वैज्ञानिक मॉडल तैयार कर प्रस्तुत किए गए।

  प्रदर्शनी का उद्घाटन मुख्य अतिथि डॉ0शाश्वत कौशिक (एनालॉग इंजीनियर, बेंगलुरु) द्वारा किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि ने कहा कि विज्ञान केवल तथ्यों का संग्रह मात्र नहीं है, बल्कि यह एक सोच और दृष्टिकोण है, जो विद्यार्थियों को प्रश्न पूछने, खोज करने और नए समाधान खोजने के लिए प्रेरित करता है। उन्होंने विद्यार्थियों की कल्पनाशीलता एवं वैज्ञानिक ज्ञान के अद्भुत संयोजन की भूरि-भूरि प्रशंसा की और इसे अत्यंत प्रेरणादायक बताया।

 प्रदर्शनी में संस्कृत एवं रामचरितमानस पर आधारित परियोजनाएँ भी विशेष आकर्षण का केंद्र रहीं। इन परियोजनाओं में सूर्यांश जायसवाल, प्रियंका पटेल, हेमंत जायसवाल, कार्तिक महेंद्र सहित अनेक विद्यार्थियों के कार्य अत्यंत सराहनीय रहे।

 इस अवसर पर विद्यालय के डायरेक्टर कौशलेंद्र नारायण सिंह, डॉ0 सीमा सिंह, डॉ0कुमुद सिंह सहित जागृति सिंह, प्रीति सिंह, मधु, नेहा, भाविका, आकांक्षा, अखिलेश सिंह, आर.पी. सिंह एवं अन्य सम्मानित शिक्षकगण उपस्थित रहे। जिन्होंने बच्चों का उत्साहवर्धन किया।

© 2022 Copyrights Reserved Purvanchal Express News