UDYAM-UP-75-0003230
purvanchalexpressn@gmail.com
Purvanchal Express News

रामपुर में भीषण सड़क हादसा: दर्शनार्थियों से भरी बोलेरो ट्रक से टकराई, महिला सहित तीन की मौत, चार गंभीर घायल

Updated on: 21 July, 2026

पुर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़ संवाददाता आशुतोष मिश्रा 

जौनपुर रामपुर रविवार सुबह रामपुर थाना क्षेत्र के गंधोना गांव के पास नेशनल हाईवे पर एचपी पेट्रोल पंप के समीप श्रद्धालुओं से भरी बोलेरो ट्रक से जा टकराई। हादसे में बोलेरो में सवार महिला सहित तीन की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद भदोही जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है। बताया जा रहा है कि सभी श्रद्धालु विंध्याचल धाम में दर्शन कर अंबेडकर नगर लौट रहे थे जानकारी के अनुसार, रविवार सुबह करीब 11:30 बजे विंध्याचल की ओर से तेज रफ्तार में आ रही बोलेरो जैसे ही रामपुर थाना क्षेत्र के गंधौना गांव के पास पहुंची, उसी समय सड़क किनारे खड़ी एक ट्रक में जा भिड़ी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बोलेरो के परखच्चे उड़ गए। हादसे की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी सूचना मिलते ही रामपुर थाना प्रभारी विनोद कुमार मय फोर्स मौके पर पहुंचे और राहत कार्य शुरू कराया। जेसीबी मशीन की मदद से क्षतिग्रस्त बोलेरो को सड़क किनारे हटवाया गया। पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भिजवाया, जहां से हालत गंभीर होने पर सभी को भदोही रेफर कर दिया गया थाना प्रभारी विनोद कुमार ने बताया कि हादसे में बोलेरो सवार एक महिला सहित तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई है। वाहन को कब्जे में लेकर आगे की जांच की जा रही है प्रारंभिक जांच में पता चला है कि बोलेरो की रफ्तार काफी तेज थी और चालक नियंत्रण खो बैठा, जिससे यह हादसा हुआ हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। श्रद्धालुओं के परिजन को सूचना दे दी गई है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

© 2022 Copyrights Reserved Purvanchal Express News