UDYAM-UP-75-0003230
purvanchalexpressn@gmail.com
Purvanchal Express News

*निदेशक भारत सरकार ने किया जैविक क्लस्टरों का निरीक्षण*

Updated on: 23 July, 2026

विवेक राय की खास रिपोर्ट

 

वाराणसी- नमामि गंगे योजनान्तर्गत के तहत चलाये जा रहे जैविक खेती कार्यक्रम की हकीकत जानने निदेशक ,कृषि एवं किसान मंत्रालय -भारत सरकार एम.के. मिश्रा शुक्रवार को चोलापुर विकास खण्ड पहुंचे।निदेशक ने चोलापुर विकास खण्ड के परानापट्टी व बबियांव में गठित जैविक क्लस्टरों का निरीक्षण करने के साथ ही जैविक खेती कर रहे किसानों से मिलकर जैविक खेती में आ रही समस्याओं के सम्बंध में विस्तारपूर्वक बातचीत की। कृषि भवन लखनऊ के प्राविधिक अधिकारी विनय कुमार कौशल व निदेशक भारत सरकार ने जैविक क्लस्टरों का प्रक्षेत्र भ्रमण किया और किसानों द्वारा की जा रही जैविक उत्पादों की पैकेजिंग,ब्रांडिंग व मार्केटिंग पर विस्तारपूर्वक चर्चा की।साथ ही जैविक क्लस्टरों के किसानों को एफपीओ के साथ जुड़कर अवसर का लाभ उठाने की सलाह दी।इस दौरान निदेशक भारत सरकार ने जैविक क्लस्टरों के अभिलेखों का निरीक्षण किया गया।नमामि गंगे योजना के प्रोजेक्ट हेड स्वामी शरण कुशवाहा ने जैविक क्लस्टरों की प्रगति व सफलता के सम्बंध में निदेशक को अवगत कराया।इस दौरान उप संभागीय कृषि प्रसार अधिकारी निरूपमा सिंह,खण्ड तकनीकी प्रबंधक देवमणि त्रिपाठी,एलआरपी फौजदार यादव,सौरभ रघुवंशी,राममनोहर सिंह,गौरी शंकर मौर्या,राधेश्याम सिंह,विजेंद्र कुमार जंगा,रविशंकर गिरि,जगदीश,मनोज आदि उपस्थित रहे।

© 2022 Copyrights Reserved Purvanchal Express News