UDYAM-UP-75-0003230
purvanchalexpressn@gmail.com
Purvanchal Express News

जिलाधिकारी एस राजलिंगम आज कालभैरव के निवासी पति-पत्नी अतुल मिश्रा एवं नेहा मिश्रा का कुशल क्षेम जानने उनके आवास पर पहुंचे।

Updated on: 08 September, 2026

संवाददाता पूर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़ 

     जम्मू-कश्मीर में दर्शनार्थियों की बस पर आतंकवादियो द्वारा हमला कर अंधाधुंध फायरिंग की गयी जिसमें काल भैरव, वाराणसी के पति पत्नी बाल-बाल बच गये। पति अतुल मिश्रा को सर और बांये कंधे पर गहरी चोटें आयी हैं और पत्नी सकुशल हैं।

      जिलाधिकारी ने घायल अतुल मिश्रा से हाल-चाल पूछा और उनके पिता को आश्वस्त किया कि शासन/प्रशासन की ओर से हर सम्भव मदद की जायेगी। उन्होंने कहा कि बीएचयू ट्रामा सेंटर के डायरेक्टर से बात करके बेहतर से बेहतर नि:शुल्क इलाज मुहैया कराया जायेगा। उन्होंने कहा कि सर की चोट का इलाज,सीटी स्कैन कराना हो या कंधे की चोट का इलाज हो विशेषज्ञ डाक्टरों की देख-रेख में इलाज कराया जायेगा।

     इससे पूर्व एडीएम सिटी द्वारा घायलों के घर वालों से सम्पर्क कर उनको जिला प्रशासन की ओर से इलाज के लिए आश्वस्त किया गया।

ताजा ख़बर
© 2022 Copyrights Reserved Purvanchal Express News