संवाददाता पूर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़
वाराणसी- दिनांक 22 मई से 26 मई 2024 को डी. सी. स्कूल खंडाला, महाराष्ट्र कांनीनजुकु राष्ट्रीय कराटे शिविर और चैंपियनशिप का आयोजन हुआ था। शिविर में खिलाड़ियों को जापान से आये मुख्य प्रशिक्षक सोके कोइची यामामुरा और सेंसेई केनतारो यामामुरा ने कराटे के काता और कुमिते के टेक्निक और टैक्टिक का प्रशिक्षण दिया। राष्ट्रीय प्रतियोगिता का आयोजन 25 मई 2024 को हुआ था इस प्रतियोगिता में देश के विभिन्न राज्यों ने प्रतिभाग किया। इस प्रतियोगिता में उत्तर प्रदेश के कानीनजुकु आर. बी. मार्शल आर्ट्स एकडेमी के 6 खिलाड़ियों ने उत्तर प्रदेश की ओर से प्रतिभाग किया था।इस प्रतियोगिता अलग - अलग वर्गों में 7 स्वर्ण , 1 रजत और 2 कांस्य पदक के साथ कुल 10 पदक जीते । ऋषिका रयान ने काता और कुमिते स्वर्ण पदक, वेदान्त मिश्रा काता और कुमिते में स्वर्ण पदक, आरुषि वर्मा काता में स्वर्ण और कुमिते में कांस्य पदक, खुशी मजुमदार ने काता में कांस्य और कुमिते में स्वर्ण पदक, अदिति सोनकर ने कुमिते में स्वर्ण पदक और शिवानी गुप्ता ने कुमिते में रजत पदक विजेता रहे।कोच अरविन्द कुमार ने बताया कि ऋषिका रयान को बेस्ट कराटेका का अवार्ड भी मिला। यह अवार्ड जापान से आये मुख्य प्रशिक्षक सोके कोइची यामामुरा, सेंसेई केनतारो यामामुरा और क्योशी परमजीत सिंह जी व्दारा प्रदान किया गया।