संवाददाता पूर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़
वाराणसी - मंडलायुक्त सभागार में बुधवार को काशी सांसद बाल कवि सम्मेलन का भव्य शुभारंभ किया गया। इस दो दिवसीय चलने वाली जनपद स्तरीय प्रतियोगिता में विद्यालय स्तर,जोन स्तर एवं ब्लॉक स्तर से विजेता होकर आए हुए प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। इस बाल कवि सम्मेलन में अविनाशी काशी,संवरती काशी,मोदी जी के पिछले 11 वर्षों की विकास उपलब्धि,देशभक्ति,मां गंगा,अधिपति महादेव,मेरा भारत @2047, बालक बालिका एक समान,हरियाली जीवन की खुशहाली,विकसित भारत सशक्त भारत,गंगा की गोद में,गंगाजल का मान,स्वच्छता ही सेवा एवं अन्य थीम पर आधारित कविता को कक्षा 6 से 8 तक के बच्चों द्वारा अपनी अपनी प्रस्तुति दी गई। बुधवार को प्रतियोगिता में तीन ब्लॉक सेवापुरी, काशी विद्यापीठ एवं आराजी लाइन के साथ साथ नगर निगम के पांच जोन दशाश्वमेध,कोतवाली,भेलूपुर,वरुणापार,आदमपुर के कुल 150 प्रतिभागियों द्वारा अपनी प्रस्तुति दी गई। समस्त प्रतिभागियों को प्रतिभागिता प्रमाण पत्र प्रतियोगिता स्थल पर ही प्रदान कर दिया गया। विजेता प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र व मेडल 18 दिसंबर 2025 को प्रदान किया जाएगा। आज की प्रतियोगिता में मुख्य अतिथि के रूप में महापौर अशोक कुमार तिवारी,जिला पंचायत अध्यक्ष पूनम मौर्या,जिला अध्यक्ष व एमएलसी हंसराज विश्वकर्मा,एमएलसी धर्मेंद्र कुमार राय,महानगर अध्यक्ष प्रदीप अग्रहरि,मुख्य विकास अधिकारी प्रखर कुमार सिंह,अपर जिला अधिकारी वित्त एवं राजस्व नन्दलाल गुप्ता,जिला विद्यालय निरीक्षक भोलेंद्र प्रताप सिंह,जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी अनुराग श्रीवास्तव,उप जिला सांख्यिकीय एवं वित्त अधिकारी वाराणसी की गरिमामयी उपस्थिति रही। मंच का संचालन आशुतोष पाण्डेय ने किया।18 दिसम्बर गुरुवार को कक्षा 9 से 12 तक की प्रतियोगिता मंडलायुक्त सभागार वाराणसी में ही आयोजित किया जाएगा।