UDYAM-UP-75-0003230
purvanchalexpressn@gmail.com
Purvanchal Express News

टैबलेट का शिक्षण क्षेत्र में सदुपयोग कर सभी विद्यार्थी जीवन में ऊंचाइयां हासिल करें -* बी0पी0 वर्मा

Updated on: 17 April, 2026

संवाददाता पूर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़

 

*हरहुआ* । सरकार द्वारा दिए जा रहे टैबलेट का शिक्षण क्षेत्र में सदुपयोग कर सभी विद्यार्थी जीवन में ऊंचाइयां हासिल करें । उक्त बातें विकास खंड हरहुआ अंतर्गत आर0 एस0 प्राइवेट आईटीआई दांदूपुर के छात्रों में टेबलेट वितरण के पश्चात अपने सम्बोधन में खंड विकास अधिकारी हरहुआ बद्री प्रसाद वर्मा ने व्यक्त किया।

       बीडीओ श्री वर्मा ने बताया कि आर0 एस0 आईटीआई दांदूपुर वाराणसी पर आईटीआई के छात्रों को स्वामी विवेकानंद युवा सशक्तिकरण योजना के अंतर्गत निःशुल्क टेबलेट वितरण हेतु नोडल अधिकारी नामित किया गया था जिसके तहत आईटीआई विद्यालय के अभिषेक यादव, निकेश कुमार, प्रकाश सिंह ,राजू पटेल, प्रीत सिंह ,राकेश पटेल, रोहित कुमार , उज्जवल कुमार सोनकर ,कन्हैया ,महेश प्रसाद सहित 17 छात्रों को टेबलेट वितरण किया गया।   टेबलेट वितरण के दौरान प्रधानाचार्य निर्भय नारायण सिंह, प्रबंधक राजेश यादव एवं वार्ड के सभासद अभय प्रजापति उपस्थित रहे।

© 2022 Copyrights Reserved Purvanchal Express News