UDYAM-UP-75-0003230
purvanchalexpressn@gmail.com
Purvanchal Express News

वरिष्ठ मंडल सुरक्षा आयुक्त पूर्वोत्तर रेलवे वाराणसी के कार्यालय का निरीक्षण

Updated on: 21 July, 2026

 

संवाददाता पूर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़

वाराणसी, 14 मई, 2026: मंडल रेल प्रबंधक श्री आशीष जैन ने आज दिनांक 14 मई 2026 वरिष्ठ मंडल सुरक्षा आयुक्त पूर्वोत्तर रेलवे वाराणसी के कार्यालय का निरीक्षण किया। इस दौरान रेलवे सुरक्षा बल कमान्डेंट,कार्यालय में रेलवे सुरक्षा बल जवानो के लिए नव स्थापित कैटिंन का औपचारिक शुभारम्भ मंडल रेल प्रबंधक,वाराणसी श्री आशीष जैन द्वारा विधिवत पूजन कर एवं प्रभारी निरीक्षक श्रीमती अंजू लता द्विवेदी से फीता कटवाकर आज दिनांक 14 मई 2026 को किया गया। 

 रेल प्रशासन द्वारा रेलवे सुरक्षा बल कर्मचारियों को उचित दर पर समान उपलब्ध कराना,ड्यूटी में व्यस्ततम समय में बाहर जाने की आवश्यकता को कम करने,कर्मचारियों की सुविधा और कर्मचारी कल्याण को बढ़ावा देने,रेलवे सुरक्षा बल कर्मियों के लिए सुव्यवस्थित और सुविधाजनक व्यवस्था विकसित करने के उदेश्य से वरिष्ठ मंडल सुरक्षा आयुक्त,कार्यालय में रेलवे सुरक्षा बल कैटिंन की स्थापना किया गया है।  

कार्यक्रम के दौरान मंडल रेल प्रबंधक श्री आशीष जैन ने मंडलीय अधिकारियों के साथ कैंटीन की व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया और उत्पादों की गुणवत्ता परखी । उन्होंने कहा कि रेलवे सुरक्षा बल के जवान दिन-रात यात्रियों की सुरक्षा एवं रेलवे संपत्ति की रक्षा में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उनके स्वास्थ्य की रक्षा के साथ-साथ बेहतर सुख- सुविधाएं उपलब्ध कराना रेलवे प्रशासन की प्राथमिकता है। यह कैंटीन रेलवे सुरक्षा बल कर्मियों को दैनिक उपयोग की वस्तुएं सुलभ दरों पर उपलब्ध कराने में सहायक सिद्ध होगी।

     कमान्डेंट कार्यालय के निरीक्षण के दौरान मंडल रेल प्रबंधक श्री जैन ने कार्यालय भवन,कार्यालय परिसर,रेलवे सुरक्षा बल के विभिन्न शाखाओं के कमरे एवं उनकी कार्यप्रणाली, सुरक्षा व्यवस्थाओं एवं उपलब्ध सुविधाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान मंडल रेल प्रबंधक ने रेलवे सुरक्षा बल अधिकारियों एवं कर्मचारियों से संवाद कर उनके कार्यों की सराहना की तथा यात्रियों की सुरक्षा एवं रेलवे संपत्ति की रक्षा के लिए सतर्कता एवं समर्पण के साथ कार्य करने का आह्वान किया। उन्होंने कार्यालय परिसर की साफ-सफाई, अभिलेखों के संधारण, सुरक्षा उपकरणों एवं कर्मचारियों के लिए उपलब्ध सुविधाओं का भी निरीक्षण किया तथा आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। मंडल रेल प्रबंधक ने कहा कि रेलवे प्रशासन यात्रियों को सुरक्षित एवं बेहतर सेवाएं प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है तथा रेलवे सुरक्षा बल इस दिशा में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। 

इस अवसर पर वरिष्ठ मंडल सुरक्षा आयुक्त श्री एस. रामकृष्णन,वरिष्ठ मंडल इंजीनियर(समन्वय) श्री विकास सिंह, वरिष्ठ मंडल विद्धुत इंजीनियर(सामान्य) श्री सौरभ राठौर,सहायक परिचालन प्रबंधक श्री एस.के. राय,सहायक नगर इंजीनियर श्री ए.के.पाण्डेय सहित रेलवे सुरक्षा बल के जवान एवं रेल कर्मचारी उपस्थित थे। 

© 2022 Copyrights Reserved Purvanchal Express News