UDYAM-UP-75-0003230
purvanchalexpressn@gmail.com
Purvanchal Express News

बनारस हॉकी के द्रोणाचार्य गौरी शंकर सिंह (मास्टर साहब) का सपना हुआ साकार*

Updated on: 17 June, 2026

संवाददाता पूर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़

 

*हरहुआ*।मास्टर साहब ने कहा कि रूरल एरियाज में हॉकी को स्टार्ट करना और वहां से इंडिया प्लेयर बनाना एक सपना था जो आज पूर्णिमा यादव ने कर दिखाया और अभी लाइन में और भी बच्चे हैं।

     आज भारतीय हॉकी टीम जूनियर वर्ल्ड कप के लिए सेलेक्ट हुई है, ये वर्ल्ड कप चिली में 01 दिसंबर से खेला जाएगा। भारतीय हॉकी टीम 23 नवंबर को चिली के लिए रवाना होगी।

       ओलंपियन राहुल सिंह ने बताया कि मुझे बहुत खुशी हो रही है यह बताते हुए कि हमारे ओलंपियन विवेक सिंह हॉकी अकादमी से तैयार हुई प्लेयर पूर्णिमा यादव इस टीम में सेलेक्ट हुई है और मुझे पूरा कॉन्फिडेंस है कि ये हमारे अकादमी, बनारस और उत्तर प्रदेश और देश का नाम जरूर रोशन करेगी। ये जब छोटी थी तब हमारे अकादमी पर प्रैक्टिस किया करती थी, तो हम देखते थे कि ये लड़की जरूर एक ना एक दिन देश का नाम रोशन करेगी।

वह अक्सर मेरे पास आकर पूछती थी कि सर अगर प्लेयर को डोज मारना है तो कैसे मारें, टैकलिंग (रोकना) है तो कैसे रोकें। सबसे बड़ी बात कि फिटनेस बहुत करती है।

        इंटरनेशनल हॉकी प्लेयर सतनाम वत्स और अकादमी की सेकेट्री ने खुशी जताई और कहा कि ये उसके अनुशासन और कड़े प्रैक्टिस का नतीजा है।

    अकादमी में अपॉइंटेड कोच सुधीर ने खुशी जाहिर की और कहा कि ये चक्का,हरहुआ जैसे गांव के आने वाले खिलाड़ियों के लिए प्रेरणा है।

    ओलंपियन राहुल सिंह ने याद करते हुए बताया कि उसका डोजिंग स्किल जबरदस्त है, अगर वह वर्ल्ड कप में इसका इस्तेमाल करे और टीम के लिए पेनाल्टी कॉर्नर बनाए और गोल करे तो देश को मेडल से कोई नहीं रोक सकता। तुषार खांडेकर कोच ऑफ द टीम भी बनारस होस्टल में रहें हैं और खुद भी स्किलफुल प्लेयर थे, वह इसका अच्छा इस्तेमाल करेंगे।

        आज चक्का गाँव के प्रधान/जिलामहामंत्री मधुवन यादव,वरिष्ठ पत्रकार के0एल0 पथिक,पूर्णिमा के पिता कौशलेंद्र यादव, करोमा प्रधान प्रतिनिधि के भगत यादव, भटौली प्रधान प्रतिनिधि राजनारायण पटेल, प्रधान अनौरा दीपक चौहान, प्रधान बेरवा आशीष राजभर, बांकेलाल कन्नौजिया, प्रधान रसुलपुर कैलाश यादव, भाजपा नेता कपिलनारायन पांडेय ,जिला पंचायत सदस्य गौतम सिंह ,प्रधान जगापट्टी घनश्याम सिंह यादव, हिटलर सिंह , गिरिजेश पटेल, व्यापार मंडल अध्यक्ष महामंत्री वीरेंद्र गुप्ता ,बीडीसी विशाल गुप्ता,किशन गुप्ता ,गुलाब प्रजापति,जे0पी0 प्रजापति समेत अन्य सम्भ्रांतजनों ने परिवार को घर पहुंचकर बधाई दी।

© 2022 Copyrights Reserved Purvanchal Express News