छात्राओं को बताया नारी शक्ति ही राष्ट्र शक्ति है
पुर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़ ब्यूरो चीफ विवेक सोनी
जौनपुर शाहगंज नगर के सेंट जेवियर्स स्कूल में शुक्रवार को मिशन नारी शक्ति पांचवां चरण समारोह का आयोजन उत्साहपूर्वक किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय के प्रधानाचार्य श्री राजबल्लभ श्रीवास्तव जी के आतिथ्य में हुआ। इस अवसर पर थाना प्रभारी शाहगंज श्री हसन रिज़वी तथा उपनिरीक्षक श्री चंद्रभान यादव अपनी पुलिस टीम के साथ विशेष रूप से उपस्थित रहे। विद्यालय परिवार ने सभी अतिथियों का माल्यार्पण कर स्वागत किया। तत्पश्चात अतिथियों ने मां सरस्वती की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर दीप प्रज्वलित करते हुए कार्यक्रम का शुभारंभ किया कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उपनिरीक्षक चंद्रभान यादव जी ने कहा कि “नारी शक्ति ही राष्ट्र शक्ति है”। उन्होंने कहा कि अब प्रदेश की हर बेटी अपने सपनों को पूरा करेगी। सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन ही सशक्त समाज का आधार हैं। मिशन शक्ति फेज-5 के तहत छात्राओं को सुरक्षा के प्रति जागरूक करते हुए उन्होंने पुलिस आपातकालीन सेवा 112, स्वास्थ्य सेवा 102 व 108, महिला पावर लाइन 1090, चाइल्ड हेल्पलाइन 1098, मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076 और साइबर अपराध 1930 जैसे महत्वपूर्ण हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी उन्होंने छात्राओं को सुकन्या समृद्धि योजना, विधवा पेंशन योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना, मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना, प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना तथा मुक्ति भारत अभियान जैसी सरकारी योजनाओं से भी अवगत कराया। संवाद सत्र में छात्राओं ने मिशन नारी शक्ति से संबंधित कई प्रश्न पूछे जिनका थाना प्रभारी और उपनिरीक्षक दोनों ने सहजता से समाधान किया। छात्राओं की तालियों से विद्यालय परिसर गूंज उठा। अंत में प्रधानाचार्य श्री राजबल्लभ श्रीवास्तव जी ने पुलिस विभाग की टीम को जागरूकता अभियान के लिए हार्दिक धन्यवाद ज्ञापित किया।चित्र परिचय छात्राओं को नारी सुरक्षा व सरकारी योजनाओं की जानकारी देते उपनिरीक्षक चंद्रभान यादव, साथ में विद्यालय परिवार व पुलिस टीम के सदस्य।