UDYAM-UP-75-0003230
purvanchalexpressn@gmail.com
Purvanchal Express News

नवागत तहसीलदार ने अधिवक्ता संघ के साथ की परिचय बैठक

Updated on: 05 June, 2026

पुर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़ ब्यूरो चीफ विवेक सोनी 

जौनपुर शाहगंज तहसील परिसर में लेखपाल संघ शाहगंज के तत्वावधान में नवागत तहसीलदार सौरभ कुमार ने अधिवक्ता संघ के साथ परिचय बैठक आयोजन किया । कार्यक्रम की अध्यक्षता अधिवक्ता संघ अध्यक्ष लाल चंद्र गौतम  ने की।बैठक में नवागत तहसीलदार सौरभ कुमार ने  सभी अधिवक्ता से परिचय प्राप्त करने बाद अधिवक्ता संघ  से सकारात्मक  सहयोग की  अपेक्षा रखते हुए तहसील कार्यों और न्याय प्रक्रिया को बेहतर बनाया रखने की बात की ।बैठक का संचालन  अधिवक्ता संघ के महामंत्री  राजीव कुमार सिंह डब्लू ने किया इस बैठक में  अधिवक्ता लालता प्रसाद यादव, राज देव यादव, समर बहादुर सिंह, भूप नारायण सिंह, दुर्गा प्रसाद , मो सारिक ,राजीव रतन श्रीवास्तव, अरविंद कुमार सिंह, पेशकर अवनीश, हरिशंकर यादव के साथ ही अधिवक्ता संघ पदाधिकार सदस्य मौजूद रहे।नवागत तहसीलदार सौरभ कुमार ने अधिवक्ता संघ के साथ परिचय बैठक को सम्बोधित करते हुए।

© 2022 Copyrights Reserved Purvanchal Express News