संवाददाता पूर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़
श्रीमान पुलिस आयुक्त वाराणसी के अपराध व अपराधियों के रोकथाम एवं वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी व हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में श्रीमान पुलिस उपायुक्त वरुणा जोन के निर्देशन में एवं श्रीमान सहायक पुलिस आयुक्त सारनाथ के पर्यवेक्षण में थाना चोलापुर पुलिस टीम द्वारा मुखबिर की सूचना पर मु0अ0सं0-412/2023 धारा 323,504,506,354 भादवि व 718 पॉक्सो एक्ट से सम्बन्धित अभियुक्त मोहन लाल सरोज पुत्र स्व0 कन्हैया लाल निवासी हस्ती थाना भदोही जनपद भदोही को दिनांक 30.09 2023 को समय करीब 15.26 बजे उदयपुर मे एलएनटी कम्पनी थाना चोलापुर से गिरफ्तार किया गया। उक्त के सम्बन्ध में थाना चोलापुर पुलिस द्वारा आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है।
गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण-
मोहन लाल सरोज पुत्र स्व0 कन्हैया लाल निवासी हस्ती थाना भदोही जनपद भदोही, उम्र 51 वर्ष
गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम का विवरण-
1. उ0नि0 मनीष पाल थाना चोलापुर कमिश्नरेट वाराणसी। 2- हे0का0 दिनेश कुमार थाना चोलापुर कमिश्नरेट वाराणसी।