संवाददाता पूर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़
वाराणसी- पुलिस आयुक्त कमिश्नरेट वाराणसी के निर्देश पर अपराध व अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत संयुक्त पुलिस आयुक्त महोदय व श्री आर. एस. गौतम, पुलिस उपायुक्त जोन काशी कमिश्ररेट वाराणसी के निर्देशन तथा अपर पुलिस उपायुक्त जोन काशी कमिश्नरेट वाराणसी महोदय व सहायक पुलिस आयुक्त कोतवाली के पर्यवेक्षण में थाना आदमपुर पुलिस द्वारा मुखबिर खास की सूचना के आधार पर काशी रेलवे स्टेशन के निकट झाडियों में मिले बच्ची के शव के सम्बन्ध में थाने में पंजीकृत मु0अ0सं0 85 / 2023 धारा 364/302/201 भादवि से सम्बन्धित अभियुक्त संजय बनवासी उर्फ पंडित पुत्र जगदीश निवासी ग्राम बसई थाना सासाराम जिला रोहतास (बिहार) हाल पता काशी रेलवे स्टेशन थाना आदमपुर वाराणसी उम्र करीब 35 वर्ष को दिनांक 24/08/2023 को समय 17:30 बजे गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त के सम्बन्ध में थाना आदमपुर पुलिस द्वारा विधिक कार्यवाही की जा रही है।घटना का संक्षिप्त विवरण दिनांक 14/15.08.2023 की रात्रि में वादी मुकदमा पारस बनवासी पुत्र उमाशंकर निवासी हनुमानपुर थाना मुगसलराय जनपद चन्दौली अपनी पत्नी व 05 वर्षीय बच्ची के साथ काशी स्टेशन के प्लेट फार्म नं0 03 पर सो रहे थे कि रात्रि में किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा वादी मुकदमा की पुत्री को अपहृत कर हत्या कर शव को काशी स्टेशन के पास झाड़ियो में फेंक दिया था जिसके सम्बन्ध में थाना आदमपुर पर मु0अ0सं0 85/2023 धारा 364/302/201 भादवि पंजीकृत किया गया। मुकदमे में दौराने विवेचना से बलात्कार की पुष्टि होने पर मुकदमा उपरोक्त में धारा 376AB भादवि व 5M/6 पाक्सो एक्ट की बढ़ोत्तरी की गयी। घटना के सफल अनावरण हेतु श्रीमान् डीसीपी काशी जोन श्री आर०एस० गौतम द्वारा क्राइम टीम का गठन किया गया था।अभियुक्त द्वारा घटना कारित करने का कारण गिरफ्तार अभियुक्त द्वारा अपना जुर्म कबूल करते हुए इस निर्मम घटना को अंजाम देने के पीछे का कारण बताया गया कि मृतका का पिता पारस बनवासी अपने साथियों के मिलकर उसको पत्ता बेचने में अक्सर परेशान करता था और उसका पैसा, मोबाइल ले लेता था जिस कारण वह हमेशा उसके परिवार से बदला लेने की नियत व रंजिश रखता था। उपरोक्त घटना भी उसके द्वारा बदला लेने की नियत से कारित की गयी है।
गिरफ्तारी / बरामदगी करने वाली पुलिस टीम में प्र0नि0 अजीत कुमार वर्मा प्रभारी निरीक्षक,व०उ०नि० सूरज कुमार तिवारी,उ0नि0 आदित्य सिंह,उ0नि0 मनोज कुमार राजपूत,उ0नि0प्र0 चन्दन कुमार,हे0का0 बहादुर यादव,हे0का0 नरेन्द्र कुमार यादव,हे0का0 राजेश कुमार,हे0का0 मान सिंह,हे0का0 संजय वर्मा,हे0का0 संतोष कुमार यादव, सर्विलांस सेल,का0 अजय विक्रम सिंह थाना आदमपुर कमिश्नरेट वाराणसी शामिल रहे।नोटः- हत्या का सफल अनावरण करने वाली टीम के प्रोत्साहन हेतु श्री आर०एस० गौतम पुलिस उपायुक्त, काशी जोन,कमिश्नरेट वाराणसी महोदय द्वारा 20,000/- रुपये नगद पुरस्कार से पुरस्कृत किया गया।