पुर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़ संवाददाता आशुतोष मिश्रा जौनपुर
जौनपुर रामपुर गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर परम हंस आश्रम, बानीडीह में श्रद्धालुओं का जनसैलाब उमड़ पड़ा। सुबह से ही दर्शन-पूजन के लिए दूर-दराज़ क्षेत्रों से श्रद्धालु बड़ी संख्या में आश्रम पहुंचे और गुरु चरणों में श्रद्धा-सुमन अर्पित कर आशीर्वाद प्राप्त किया।
इस अवसर पर आश्रम परिसर में भव्य भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें हजारों श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण कर पुण्य लाभ अर्जित किया। पूरे आश्रम परिसर में भक्तिमय वातावरण, भजन-कीर्तन और गुरु वंदना से आध्यात्मिक उल्लास का माहौल बना रहा।
कार्यक्रम के दौरान समाजसेवी राकेश उपाध्याय 'पप्पू' राजेंद्र यादव कानूनगो अवधेश यादव पप्पू प्रधान आदि हजारों की संख्या में उपस्थित रहे। उन्होंने श्रद्धालुओं का अभिवादन करते हुए गुरु परंपरा की महत्ता पर प्रकाश डाला तथा आयोजन की सराहना की। आश्रम प्रबंधन एवं स्वयंसेवकों ने श्रद्धालुओं की सुविधा और व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई गुरु पूर्णिमा के इस भव्य आयोजन ने क्षेत्र में श्रद्धा, सेवा और सनातन संस्कृति के प्रति लोगों की आस्था को और अधिक सशक्त किया।