संवाददाता पूर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़
समाजवादी पार्टी के नेता स्वामी प्रसाद मौर्य पर सोमवार को लखनऊ में जूता फेंकने की घटना सामने आई थी. वो एक कार्यक्रम में हिस्सा लेने जा रहे थे. इससे पहले रविवार को घोसी में बीजेपी उम्मीदवार दारा सिंह चौहान पर स्याही फेंकी गई थी. घोसी विधानसभा सीट पर पांच सितंबर को उपचुनाव होना है.अखिलेश यादव ने कहा, “जितने भी इस तरह के मसले हो रहे हैं, उसमें बीजेपी शामिल है."उन्होंने कहा, “अभी आपने मऊ और घोसी का देखा था जिसमें इंक (स्याही) लगा दी गई, जब जानकारी मिली तो आप जानते होंगे कि उसमें भी भारतीय जनता पार्टी के लोग शामिल थे.”अखिलेश यादव ने कहा, “ये जान बूझकर हमारा सबका ध्यान हटाना चाहते हैं.”