UDYAM-UP-75-0003230
purvanchalexpressn@gmail.com
Purvanchal Express News

सहचर्या सहोदया कम्यूनिटी फार एक्सीलेंस का वार्षिक अधिवेशन सम्पन्न 

Updated on: 13 June, 2026

संवाददाता पूर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़

 

वाराणसी -- सहचर्या वाराणसी द्वारा वार्षिक अधिवेशन-2025 का आयोजन मंगलवार को सनबीम वरूणा स्कूल के परिसर में किया गया। इस अधिवेशन में वाराणसी के 50 से ज्यादा विद्यालयों के लगभग 350 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। जिसमें विभिन्न विद्यालयों के प्रधानाचार्य कोऑर्डिनेटर एवं शिक्षक सम्मिलित रहे। सहचर्या अधिवेशन के पहले दिन डॉक्टर अनुपमा मिश्रा (अध्यक्षा सहचर्या) वाराणसी ने अपने उद्बोधन से उपस्थित सभी अतिथियों का स्वागत एवं अभिनंदन किया। इसके उपरांत डा.दीपक मधोक (अध्यक्ष- सनबीम शिक्षण समूह) ने अपने ओजस्वी उद्बोधन से सभागार में उपस्थित सभी अतिथियों एवं प्रतिभागियों के प्रति कृतज्ञता प्रकट किया। अधिवेशन का शुभारंभ दीप प्रज्वलन के साथ कराया गया। सहचर्या वाराणसी की अध्यक्षा- डॉक्टर अनुपमा मिश्रा (सनबीम स्कूल वरूणा), उपाध्यक्षा-श्रीमति शशि सिंह (एशियन पब्लिक स्कूल), सचिव-अनूप पण्डित (श्रीराम कान्वेंट स्कूल), कोषाध्यक्ष -श्रीमति परवीन कैसर(सनबीम स्कूल लहरतारा), संयुक्त कोषाध्यक्ष -श्रीमति अर्चना सिंह (सनबीम स्कूल सनसिटी),पीआरओ मोहम्मद ज़ैद(सनबीम स्कूल वरूणा)ने अतिथियों का स्वागत किया। तदोपरांत देवकांत शुक्ला (मुख्य अतिथि) (जूडिशियल जज पाक्सो) ने कानूनी ढांचे के भीतर स्कूल में अनुशासन पर अपने विचार प्रस्तुत किया। श्रीमती सिम्रत भुल्लर (असिस्टेंट डायरेक्टर एकेडमिक्स आईसी-3 इंस्टिट्यूट) ने कल के लिए शिक्षण कक्षा में समानता और कैरियर शक्ति करण को आगे बढ़ाने पर प्रकाश डाला।डा.तोशेन्द्र द्विवेदी (प्रो.साइकोलाजी एलायंस यूनिवर्सिटी बेंगलुरु) ने शिक्षकों और छात्रों के सामाजिक भावनात्मक कल्याण के महत्व पर अपने विचार प्रस्तुत किये।श्री अरिन्दम भट्टाचार्य (फाउण्डर पार्टनर ट्रेडर्स साल्यूशंस) ने नवीन युग के कैरियर पर अपने विचार व्यक्त किए। विवेक शुक्ला ने शिक्षकों को योग्यता आधारित शिक्षा और एनईपी 2020 के विषय पर प्रकाश डाला। अनिकेत गुप्ता (को फाउंडर एंड सीईओ टेल आफ ह्यूमन काइण्ड फाउंडेशन) ने युवाओं के लिए परिवर्तनकारी कौशल क्यों महत्वपूर्ण है पर प्रकाश डाला एवं अनित गुप्ता (फाउंडर आर्केड टेक) ने युवा पीढ़ी को सतत विकास के संबंध में प्रशिक्षित करना कितना आवश्यक है इस विषय पर अपने विचार व्यक्त किये तथा सभी प्रतिभागियों के शैक्षिक विकास पर प्रकाश डाला। अधिवेशन के अंत में सहचर्या वाराणसी की अध्यक्षा डॉक्टर अनुपमा मिश्रा के द्वारा उपस्थित सभी अतिथियों एवं प्रतिभागियों के प्रति धन्यवाद ज्ञापित किया गया। अधिवेशन का कुशल संचालन नंदिता सिंह के द्वारा किया 

© 2022 Copyrights Reserved Purvanchal Express News