संवाददाता पूर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़
*हरहुआ*। ग्रीष्म कालीन अवकाश 25 जून को दूसरी बार विद्यालय खुलने पर गर्मी के बाद भी बच्चों के स्कूल पहुंचने पर तिलक लगाकर स्वयं स्वागत किया।स्कूलों में चॉकलेट वितरित किये गए। विद्यालय परिसर में साफ -सफाई ,बिजली ,पेयजल , शौचालय सफाई का अवलोकन किया। साथ ही विद्यालयों के संसाधन व शिक्षकों की उपस्थिति की जानकारी ली।
खण्ड शिक्षा अधिकारी हरहुआ पंकज कुमार ने प्राथमिक विद्यालय मोहाव, हरहुआ मे 'प्रवेश उत्सव फेस टू' के अंतर्गत ग्रीष्म अवकाश के बाद बच्चों को विद्यालय में देख प्रसन्नता व्यक्त किया।
प्रधानाध्यापिका रीता देवी सहित समस्त विद्यालय स्टाफ द्वारा तिलक लगाते हुए मिष्ठान खिलाकर स्वागत किया गया। इसी क्रम में पूर्व माध्यमिक विद्यालय देवनाथपुर, प्राथमिक विद्यालय भोहर, प्राथमिक विद्यालय बेरवां सहित 127 विद्यालयों में 'प्रवेश उत्सव फेस टू' मनाया गया। जिसमें बच्चों को तिलक लगाकर माल्यार्पण कर उनका स्वागत किया गया। बच्चों की कम उपस्थिति के बाद भी चहल पहल से माहौल बदला नजर आया। बच्चों को मिड डे मील में भोजन कराकर समय से धूप से बचाव की बच्चों को जानकारी देकर छोड़ा गया।