UDYAM-UP-75-0003230
purvanchalexpressn@gmail.com
Purvanchal Express News

मृत पुत्र की आखिरी ख्वाहिश पूरी कर परिजनों ने दी भावुक श्रद्धांजलि

Updated on: 17 April, 2026

संवाददाता पूर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़

 

 

 हरहुआ शिवपुर क्षेत्र में पिछले दिनों एक स्कूल में गोली से जान गंवाने वाले हेमंत पटेल की याद में परिजनों ने उनकी अधूरी इच्छा को पूरा कर भावुक श्रद्धांजलि दी। कैलाश पटेल के युवा पुत्र हेमंत की मृत्यु से पूर्व यह ख्वाहिश थी कि वह स्कॉर्पियो-एन गाड़ी खरीदे।

शुक्रवार को परिजनों ने हरहुआ स्थित एक एजेंसी के शोरूम से स्कॉर्पियो-एन गाड़ी खरीदी। इस दौरान गाड़ी के भीतर हेमंत पटेल की तस्वीर रखी गई, वहीं वाहन के बाहर भी उसकी फोटो लगाकर नमन किया ।

    मृत पुत्र की याद में परिजनों द्वारा की गई इस पहल की चर्चा होती रही। लोगों ने कहा कि बेटे की आखिरी इच्छा को पूरा कर परिजनों ने एक भावनात्मक और संवेदनशील उदाहरण पेश किया।

       इस दौरान कैलाश पटेल, जितेंद्र सिंह पटेल, नीतीश पटेल, निलेश पटेल मौजूद रहे।

 

© 2022 Copyrights Reserved Purvanchal Express News