संवाददाता पूर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़
वाराणसी--सिंधोरा थाना के नवागत थाना प्रभारी पंकज कुमार पाण्डेय ने शनिवार को अपना कार्यभार ग्रहण कर लिया। कार्यभार संभालते ही शनिवार को थाना अध्यक्ष पंकज कुमार पाण्डेय पूरी तरह एक्शन मोड में दिखे। उन्होंने क्षेत्र में सघन पेट्रोलिंग की और और असामाजिक तत्वों व अपराधियों को स्पष्ट रूप से चेतावनी भी दिया। पंकज कुमार पाण्डेय ने कहा कि क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने के साथ साथ फरियादियों की समस्याओं व शिकायतों का गुणवत्ता पूर्ण निस्तारण ही उनकी पहली प्राथमिकता होगी। उन्होंने चेतावनी भी दी यदि कोई भी व्यक्ति गैर कानूनी गतिविधियों में संलिप्त है तो उसे किसी भी कीमत पर बक्शा नहीं जाएगा। ऐसे तत्वों को चिन्हित कर उनके खिलाफ कठोर से कठोर कानूनी कार्यवाही सुनिश्चित की जायेगी।पंकज कुमार पाण्डेय के ऐसे सख्त तेवर से क्षेत्र के अपराधियों में हड़कंप सा मच गया है