संवाददाता पूर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़
वाराणसी -- यूपी एजुकेशनल मिनिस्टीरियल ऑफिसर्स एसोसिएशन के सेवानिवृत कर्मचारियों द्वारा एलटी कॉलेज परिसर स्थित जिला पुस्तकालय के सभागार में मंगलवार को शिक्षा विभाग में कार्यरत कर्मचारी जो अपनी अधिवर्षता आयु पूर्ण करने के पश्चात सेवा निवृत्त हुए थे। उनका सम्मान व स्वागत बनारस घराना के वैभव सिंह व करण मिश्रा द्वारा पुष्प गुच्छ ,स्मृति चिन्ह व अंगवस्त्रम देकर सम्मानित किया गया। स्वागत समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में संयुक्त राज्य कर्मचारी संघ परिषद के जिला अध्यक्ष शशिकांत श्रीवास्तव उपस्थित रहे। सेवानिवृत कर्मचारी शमीम आलम हाशमी एवं सीमा श्रीवास्तव ने कहा कि समयानुसार किए गए कार्यों से ही विभाग व व्यक्तिगत छवि बनती है। अध्यक्षता कर रहे हैं मंडल अध्यक्ष दीपेंद्र कुमार श्रीवास्तव ने उपस्थित सभी साथियों का आभार प्रकट किया और कहा कि जो भी साथी सेवानिवृत हो चुके हैं वह हमेशा विभाग के हित में नए लोगों का मार्गदर्शन करते रहेंगे। सुभाष सिंह ने कहा कि शिक्षा विभाग में सीख रही सेवानिवृत कर्मचारियों का एक संगठन बनेगा जो सामाजिक कार्यों के साथ-साथ कार्यरत कर्मचारियों का सहयोग प्रदान करेगा। मुख्य अतिथि शशिकांत श्रीवास्तव ने कहा कि हमेशा की तरह कर्मचारियों को पुराने सेवानिवृत हो रहे कर्मचारी को विपरीत परिस्थितियों में सहयोग प्राप्त होगा। इस स्वागत समारोह में सचिन कुमार श्रीवास्तव, सुभाष सिंह, कुंदन सिनहा, शमीम आलम हाशमी, सीमा श्रीवास्तव, सीमा मिश्रा, इन्दू बाला श्रीवास्तव, उरूज जेहरा, नीलम सिंह, माया देवी, सुधीर चंद्र वर्मा, अनुज पाण्डेय, अमित कुमार सिंह, रवीना रावत, सुनील गुप्ता, खरवन यादव, रामनाथ गुप्ता, चंद्रिका मिश्रा, धर्मनाथ राय, गोपाल श्रीवास्तव, सुबोध श्रीवास्तव, उपेंद्र सिंह, विनय सिंह, बच्चू यादव, अशफाक अहमद, राजेंद्र यादव, सुभाष चंद्र मिश्रा, खरपत्तू राम, तिलकधारी मौर्य, सोमनाथ राम आदि उपस्थित रहे। इस समारोह की अध्यक्षता निवर्तमान मंडल अध्यक्ष दीपेंद्र कुमार श्रीवास्तव ने संचालन निवर्तमान मंडल मंत्री सुभाष सिंह ने किया।