संवाददाता पूर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़ अतुल राय
*हरहुआ।* हरहुआ स्थित विश्वकर्मा मन्दिर के प्रांगण में जिला पंचायत अध्यक्ष श्री मति पूनम मौर्य ने शनिवार को सार्वजनिक बारात घर का शिलान्यास किया।उक्त बारात घर 18 लाख रुपये से निर्मित होगा।
उक्त अवसर पर विधायक टी0 राम व एमएलसी हंसराज विश्वकर्मा भी शामिल रहे।
श्री विश्वकर्मा ने कहा कि हरहुआ जैसे बड़े स्थान पर इस तरह की सुविधाएं न होने का दर्द महसूस किया गया। जो जिला पंचायत अध्यक्ष ने पूरा किया।
विधायक अजगरा टी0 राम ने कहा कि जिला पंचायत द्वारा भव्य निर्माण किया जा रहा है तो अपने निधि से भी धन देकर इस कमी को पूरा किया जाएगा।
अंत मे भाजपा जिलाध्यक्ष व एमएलसी ने कहा कि धन की कोई कमी नही होने दी जाएगी।
उक्त अवसर पर ग्राम प्रधान अन्नू उर्फ अनवर ने अतिथियों का स्वागत किया। प्रमुख रूप से जिला पंचायत सदस्य शंभु सहित क्षेत्र के सम्माननीय व भाजपा कार्यकर्ता भी उपस्थित रहे।
(फोटो)