संवाददाता पूर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़
रिपोर्टर अतुल सोनी
*चोलापुर* थाना क्षेत्र के बेला पहाड़िया मार्ग पर रौना खुर्द के पास बृहस्पतिवार को सुबह सड़क दुर्घटना में ईट लदे ट्रैक्टर से दबकर बच्ची की मौत
जानकारी के अनुसार ईट भट्ठा से लाद कर ईट ट्रैक्टर बेला पहाड़िया मार्ग से रौना खुर्द होते हुए शहर जा रहा था वहीं सड़क के किनारे मुकेश वर्मा की इकलौती पुत्री सोनाक्षी उर्फ गौरा उम्र लगभग 5 वर्ष दरवाजे के सामने खेल रही थी सामने से आ रही अनियंत्रित ट्रैक्टर के चपेट में आ जाने से बालिका की मौके पर मौत हो गई इस घटना से परिवार में कोहराम मच गया मौके पर पहुंची पुलिस इंस्पेक्टर अतुल सिंह ने विधिक कार्रवाई के साथ ट्रैक्टर को हिरासत में लेते हुए शव को पोस्टमार्टम हेतू मोर्चरी हाउस भेजा गया