UDYAM-UP-75-0003230
purvanchalexpressn@gmail.com
Purvanchal Express News

थाना बड़ागाँव पुलिस टीम नें नाबालिग को बहला फुसला कर भगा ले जाने वाले वांछित अभियुक्त हर्षित दूबे को किया गिरफ्तार*

Updated on: 17 June, 2026

संवाददाता पूर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़

 

वाराणसी- पुलिस आयुक्त कमिश्नरेट वाराणसी के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों की रोकथाम, गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में, पुलिस उपायुक्त गोमती ज़ोन व अपर पुलिस उपायुक्त गोमती ज़ोन के पर्यवेक्षण तथा सहायक पुलिस आयुक्त पिण्डरा कमिश्नरेट वाराणसी के कुशल नेतृत्व थाना बड़ागाँव पुलिस टीम द्वारा बहाला फुसला कर भगा ले जाने वाले वाले मु0अ0सं0 0148/2024 धारा 363/366 भा0द0वि0 व 7/8 पाक्सो एक्ट से सम्बन्धित वांछित अभियुक्त 1. हर्षित दूबे को मुखबिर की सूचना पर साधोगंज बाजार के पास से गिरफ्तार कर अपहृता/पीड़िता को सकुशल बरामद किया गया । उक्त गिरफ्तरी व बरामदगी के सम्बन्ध में थाना बड़ागाँव पुलिस द्वारा विधिक कार्यवाही की जा रही है।गिरफ्तार करने वाली टीम में उ0नि0 श्री देवेन्द्र दूबे चौकी प्रभारी साधोगंज,का0 अभिषेक वर्मा,म0का0 साक्षी सिंह थाना बड़ागाँव, कमि0 वाराणसी शामिल रहे।

© 2022 Copyrights Reserved Purvanchal Express News