UDYAM-UP-75-0003230
purvanchalexpressn@gmail.com
Purvanchal Express News

पीड़ित जरूरतमंदों के लिए राहत सामग्री का हुआ वितरण 

Updated on: 21 July, 2026

संवाददाता पूर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़

 

वाराणसी। सामाजिक संस्था मिशन समाज सेवा ने राष्ट्रीय सलाहकार ज्योति प्रकाश के नेतृत्व में एक बार फिर बाढ़ पीड़ितों के लिए राहत सामग्री का किया वितरण। राष्ट्रीय सलाहकार ज्योति प्रकाश ने बताया कि बाढ़ से पीड़ित लोगों के लिए राहत सामग्री में लाई,नमकीन,बिस्किट,ब्रेड,दूध,पानी इत्यादि वस्तुओं का वितरण हुआ। बाढ़ की मार झेल रहे लोगों के लिए यह एक छोटा सा सहयोग सामाजिक संस्था द्वारा किया गया।राष्ट्रीय सलाहकार ज्योति प्रकाश ने बताया कि बाढ़ की मार झेल रहे विभिन्न क्षेत्रों जैसे नक़ीघाट,हुकुलगंज,चौकाघाट,भगवा नाला इत्यादि क्षेत्रों में राहत सामग्री का किया गया वितरण। उन्होंने बताया जल्द ही कुछ अन्य क्षेत्रों में भी बाढ़ पीड़ितों के लिए राहत सामग्री का वितरण किया जाना है।मिशन समाज सेवा के राष्ट्रीय अध्यक्ष डंपी तिवारी बाबा ने बताया कि हमारी संस्था द्वारा यह तीसरी बार बाढ़ पीड़ितों के लिए राहत सामग्री का वितरण किया जा रहा है जिसमें आज 100 पैकेट राहत सामग्री तैयार करके जरूरतमंद लोगों में वितरित किया गया।मिशन समाज सेवा विभिन्न अवसरों पर गरीब,असहाय,जरूरतमंद लोगों के लिए बराबर कुछ ना कुछ सहयोग करती रहती है। बाढ़ पीड़ितों के लिए राहत सामग्री वितरण कार्यक्रम में मिशन समाज सेवा के राष्ट्रीय अध्यक्ष डंपी तिवारी बाबा,राष्ट्रीय सलाहकार ज्योति प्रकाश,मीडिया प्रभारी विक्की मध्ययानी,टार्जन बाहुबली सहित संस्था के अनेकों पदाधिकारी मौजूद रहे।

© 2022 Copyrights Reserved Purvanchal Express News