संवाददाता पूर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़
वाराणसी- पुलिस आयुक्त कमिश्नरेट वाराणसी द्वारा अपराध एवं अपराधियों पर अंकुश लगाये जाने के सम्बन्ध में चलाये जा रहे अभियान के तहत पुलिस उपायुक्त जोन-काशी के निर्देशन व सहायक पुलिस आयुक्त भेलूपुर व थानाध्यक्ष के निर्देशन में उ0 नि0 आदित्य सिंह चौकी प्रभारी सुंदरपुर मय हमराह का जितेन्द्र शर्मा व का) ऋषभ सिंह के साथ थाना हाजा से प्रस्थान कर देखभाल क्षेत्र, चेकिंग संदिग्ध व्यक्ति/वाहन पतारसी सुरागरसी में महामनानगर कालोनी में स्थित पार्क के पास से एक नफर जिलाबदर अपराधी मुलायम यादव पुत्र विजय यादव नि० म०न० एन० 3/16 करमाजीतपुर थाना चितईपुर वाराणसी उम्र करीब 24 वर्ष को सम्बन्धित मु0अ0सं0 005/2024 धारा 3/10 उत्तर प्रदेश गुण्डागर्दी निवारण अधिनियम 1970 थाना चितईपुर कमि() वाराणसी में आज दिनांक 15.01.2024 को समय 21.55 बजे कारण गिरफ्तारी किया गया। उक्त गिरफ्तारी के सम्बन्ध में थाना चितईपुर पुलिस द्वारा आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है।गिरफ्तारी/बरामदगी करने वाली पुलिस टीम में उ0नि0 श्री आदित्य सिंह,का0 जितेन्द्र शर्मा,का0 ऋषभ सिंह शामिल रहे।