संवाददाता पूर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़
वाराणसी- सामाजिक कार्यकर्ता डॉ. लेनिन रघुवंशी के छोटे भाई कणाद रघुवंशी (35) ने मंगलवार रात साढ़े दस बजे फेसबुक पर लाइव होकर फंदे से झूलकर खुदकुशी कर ली। फेसबुक पर लाइव वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। घटना की सूचना पर पहुंची चौबेपुर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस के अनुसार कणाद काफी दिनों से अवसाद ग्रस्त था और उसका उसकी पत्नी से भी रिश्ता ठीक नहीं था । कणाद चौबेपुर थानाक्षेत्र के धौरहरा गांव का रहने वाला था।जानकारी के मुताबिक, कणाद की पत्नी मंगलवार को किसी काम से दौलतपुर स्थित मकान पर आई थी। इस रात रात लगभग साढ़े 10 बजे कणाद फेसबुक पर लाइव आया। करीब एक मिनट तक बोलने के बाद लाइव होकर ही दुपट्टे के सहारे पंखे से लटक गया। मौत की सूचना पर घर में कोहराम मच गया। परिवार के लोग धरहरा के लिए रवाना हो गए। कणाद पांच भाइयों में सबसे छोटा था।पुलिस के अनुसार कणाद ने गुजरात में गैर बिरादरी में शादी कर ली थी। इससे उसके पत्नी और उसके सम्बन्ध ठीक नहीं चल रहे थे। रोजना पारिवारिक कलाह से वह अवसाद ग्रस्त था। उसके कमरे से सिगरेट के टुकड़े और शराब की बोतल मिली है। जांच की जा रही है।फेसुबक लाइव में बोला अपने घर से हार गया। अपने भाइयों से हार गया। कुछ लोग, जिन्हें मैं अपना मानता था उनसे हार गया। मैं अपनी पत्नी से माफी मांगूगा, अपने परिवार से और पिता से माफी मांगूगा। पिता जी मैं आपके लायक कभी नहीं बन पाया। जैसा आप चाहते थे वैसा मैं बेटा नहीं बन पाया। लेकिन शायद मैं वैसा बेटा था शानदार | एक रुपया भी नहीं कमा पाया लेकिन एक लाख की इज्जत करता हूं मैं । अब सब खत्म। फिर बनारसी लहजे में बोला- रियेगा नहीं पापा, रोइयेगा नहीं पापा । इतना बोलकर वो उठा और पंखे के सहारे फंदे से झूल गया।