UDYAM-UP-75-0003230
purvanchalexpressn@gmail.com
Purvanchal Express News

*लक्ष्य निर्धारित कर बड़ी से बड़ी सफलता प्राप्त की जा सकती:* विमल कुमार सिंह

Updated on: 28 July, 2026

 संवाददाता पूर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़

 

हरहुआ,वाराणसी। लक्ष्यों की सफलता के लिए हर इंसान प्रयत्नशील रहता है। ऐसे में संकुल समिति के पदाधिकारी अगले पांच वर्षों का लक्ष्य निर्धारित कर कार्य करने की योजना बनाएं तो सफलता सम्भव है।उक्त बातें जिला ग्राम्य विकास संस्थान परमानंदपुर में उत्तर प्रदेश राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन अंतर्गत जनपद वाराणसी के विकास खण्ड आराजीलाइन से चयनित जागृत संकुल समिति के सदस्यों के चार दिवसीय "विजन बिल्डिंग वी-3" विषयक प्रशिक्षण सत्र के शुभारंभ अवसर पर जिला प्रशिक्षण अधिकारी विमल कुमार सिंह ने अपने सम्बोधन में कही।उन्होंने प्रतिभागियों को सम्बोधित करते हुए कहा कि किसी भी कार्य में सफलता प्राप्त करने के लिए सबसे पहले उसको प्राप्त करने का सपना देखना होता है अर्थात स्पष्ट लक्ष्य निर्धारित करना होगा।प्रशिक्षण सत्र में उपस्थित प्रशिक्षक राजेश कुमार द्विवेदी व अजय कुशवाहा द्वारा बताया गया कि प्रशिक्षण कार्यक्रम के चार दिवसों में प्रतिभागियों को संकुल समिति को अपने बनाये हुए विजन को प्राप्त करने की रणनीति एवं संकुल समिति की भूमिका के बारे में मुख्य रूप से जानकारी दी जाएगी।प्रशिक्षण में स्वेता कुमारी,अर्चना,अमरनाथ द्विवेदी,सुरेश तिवारी,सुरेश पाण्डेय,नीरज कुमार उपस्थित रहे। प्रशिक्षण का शुभारंभ दीप प्रज्वलित कर किया गया।

© 2022 Copyrights Reserved Purvanchal Express News