UDYAM-UP-75-0003230
purvanchalexpressn@gmail.com
Purvanchal Express News

अभ्युदय सेवा समिति द्वारा हेलमेट वितरण*

Updated on: 17 June, 2026

संवाददाता पूर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़

 

 वाराणसी यातायात माह मे रविवार को यातायात नियमों के पालन के बारे में जागरूकता फैलाने के लिए एक अनोखा तरीका अपनाया गया। कार्यक्रम में पुलिस आयुक्त मोहित अग्रवाल जी के निर्देशानुसार, एसीपी चेतगंज गौरव कुमार, और थाना प्रभारी संजय मिश्रा जी ने सिगरा तिराहा पर निशुल्क हेलमेट वितरण का कार्यक्रम किया और लोगों को यातायात नियमों का पालन करने के लिए प्रेरित किया।

कार्यक्रम में यमराज के भेष में लोगों को हिदायत दी गई कि बिना हेलमेट के वाहन चलाने से जान जोखिम में पड़ सकती है। यह कार्यक्रम यातायात माह के अवसर पर आयोजित किया गया था और इसका मुख्य उद्देश्य लोगों को यातायात नियमों के पालन के बारे में जागरूक करना था।

अभ्युदय सेवा समिति ने अब तक चार साल में करीब छह सौ से ज्यादा हेलमेट वितरित किए हैं। कार्यक्रम में भी डेढ़ दर्जन हेलमेट वितरित किए गए। इस कार्यक्रम में समिति के संरक्षक दिलीप दुबे,ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन के प्रदेश सचिव नागेश्वर सिंह जी, जिलाध्यक्ष राजकुमार तिवारी, महामंत्री पद के प्रत्याशी अधिवक्ता अनूप सिंह, अध्यक्ष सुनील पाल, संस्थापक अमिताभ दुबे, विशाल गुप्ता, अधिवक्ता अनुपम सिंह, अधिवक्ता शुभम तिवारी और विकास तिवारी ने भाग लिया।

© 2022 Copyrights Reserved Purvanchal Express News