संवाददाता पूर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़ विवेक राय
वाराणसी। चोलापुर थाना क्षेत्र के गुरुवट गांव निवासी राम सागर राजभर के यहां मंगलवार को रिश्तेदार बनकर पहुंचे युवकों ने देर रात में परिजनों के सोने के बाद घर के अलमारी में रखे लाखों के जेवर लेकर फरार हो गए थे।जिसकी सूचना चोलापुर पुलिस को दी गई थी पुलिस द्वारा रसा कशी करते हुए 24 घंटे के अंदर जेवर सहित बाइक अपाचे सवार अभियुक्त राजू यादव उर्फ आबू राजभर निवासी कनेरी थाना रोहनिया दूसरा श्रवण उर्फ गोरख राजभर निवासी कनेरी थाना रोहनिया वाराणसी चोलापुर क्षेत्र के भटौली के पास से मुखबिर की सूचना पर माल एक हार, एक कान फुल एक मांग टीका, एक नथिया, एक नाक की 2 जोड़ी, पायल, 3 जोड़ी बिछिया व घटना में प्रयुक्त अपाचे बाइक सहित गिरफ्तार कर लिया गया। जिसे विधिक कार्यवाही करते हुए चोलापुर पुलिस द्वारा जेल भेज दिया गया।वही 24 घंटे में चोरी का खुलासा होने के बाद चौकी इंचार्ज राहुल मौर्या का तारीफ हो रहा है.लोगों के द्वारा कहा जा रहा है कि चोर कितना ही बड़ा क्यों ना शातिर हो लेकिन पुलिस व कानून के हाथ इतने लंबे हैं कि पाताल से भी चोर को ढूंढ लाएगा।