UDYAM-UP-75-0003230
purvanchalexpressn@gmail.com
Purvanchal Express News

*समय समय से खुलता है सामुदायिक शौचालय सिहोरवा का ताला - एडीओ पंचायत* 

Updated on: 28 July, 2026

संवाददाता पूर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़

 सौरभ सिंह

 

*वाराणसी l* आराजी लइंस विकास खंड अंतर्गत ग्राम सभा सिहोरवा (द.) में लाखो की लागत से बने सामुदायिक शौचालय में ताला लटका रहता है । ऐसे में ग्रामीण शौच के लिए बाहर जाने को विवश हैं। ऐसी हालत तो तब है जब यह कार्य सरकार की प्राथमिकता में है। हालांकि शौचालय के बाहर दीवार पर रंग रोगन हो गया है । फिर भी शौचालय क्यों नहीं खोला जाता है यह तो जांच का विषय है। शौचालय बंद होने से गांवों को खुले में शौच से मुक्त कराने के सरकार के दावों और प्रयासों पर भी सवाल उठ रहे हैं।

देखा जाय तो ब्लाक के अधिकारी भी इस ओर ध्यान नहीं दे रहे है। एडीओ पंचायत सुनील श्रीवास्तव ने बताया कि समय समय से खुलता है सुबह पाँच बजे से आठ बजे तक और शाम चार बजे से रात आठ बजे तक खुलता है उसके बाद बंद कर दिया जाता है l

© 2022 Copyrights Reserved Purvanchal Express News