संवाददाता पूर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़
वाराणसी।। पुलिस कमिश्नर मुथा अशोक जैन ने कुल 13 थानेदारों को इधर से उधर किया।इस तबादला एक्सप्रेस में प्रभारी निरीक्षक चोलापुर परमहंस गुप्ता और थानाध्यक्ष लालपुर पाण्डेयपुर मनोज कुमार का भी तबादला हो गया। इन दोनो थानेदारों ने अपने कार्यकाल में जनता के हित और न्याय को सर्वोपरि रखकर कार्य किया। इनके कार्यकाल में किसी भी बेगुनाह के ऊपर पुलिस ने कार्यवाही नही किया। इन्होंने क्षेत्र के बदमाशों पर खूब नकेल कसा। इनके बेहतर कार्य से वर्दी की गरिमा सुशोभित हुआ। जनता में पुलिस के प्रति विश्वास बढ़ा।