संवाददाता पूर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़
वाराणसी- पुलिस आयुक्त वाराणसी महोदय द्वारा अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत पुलिस उपायुक्त काशी जोन के निर्देशन में व अपर पुलिस उपायुक्त जोन काशी पर्यवेक्षण में व सहायक पुलिस आयुक्त चेतगंज जोन काशी कमिश्नरेट वाराणसी के कुशल नेतृत्व में थाना जैतपुरा पुलिस द्वारा मुखबिर सूचना के आधार पर मु0अ0सं0 250/ 2023 धारा 307 भादवि थाना जैतपुरा, कमिश्नरेट वाराणसी से सम्बन्धित अभियुक्त मो0 यूनुस उर्फ पप्पू पुत्र मो0 हसन निवासी जे0 21 / 10 ए4 रसूलपुरा थाना जैतपुरा वाराणसी उम्र करीब 33 वर्ष को उसके घर रसूलपुरा से दिनांक 28.10.2023 को समय 22.50 बजे गिरफ्तार किया गया। उक्त के क्रम में अग्रेतर कार्यवाही प्रचलित है।प्रकरण विवरण- दिनांक 28.10.2023 को वादिनी मुकदमा द्वारा तहरीर दी गई थी कि मेरा पुत्र सुबह लगभग 06.30 बजे दूध लेने जा रहा था कि घर के नीचे आने पर मेरे ज्येष्ठ का लड़का मो0 यूनुष ने उसे पावरलूम की मोटर उठाने के लिए कारखाना बुलाया और वहां पर मेरे लड़के का गला रस्सी से कसकर उसे जान से मारने की कोशिश करने लगा। प्रार्थिनी की तहरीर पर थाना स्थानीय पर अभियोग पंजीकृत कर अभियुक्त उपरोक्त को गिरफ्तार किया गया।