UDYAM-UP-75-0003230
purvanchalexpressn@gmail.com
Purvanchal Express News

जगापट्टी में लगा विद्युत विभाग का एक मुश्त समाधान कैंप 3.30लाख राजस्व की हुई वसूली*

Updated on: 21 July, 2026

संवाददाता पूर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़

 

*रामेश्वर।* जगापट्टी प्राथमिक विद्यालय के समीप विद्युत विभाग का एक मुश्त समाधान योजना का कैंप लगाया गया। जिसमें 3.30लाख की वसूली सहित 40 ओटीएस रजिस्ट्रेशन ,40 डिस्कनेक्शन व 08बिलों का संशोधन किया गया।     उपखण्ड अधिकारी राहुल यादव ने एक मुश्त समाधान योजना से जुड़ी जानकारी देते हुए बताया कि प्रथम चरण 15 दिसम्बर से 31 दिसम्बर तक ,द्वितीय चरण 1जनवरी से 15 जनवरी व तृतीय चरण 16 जनवरी से 31 जनवरी तक यानि कुल 47 दिनों का समय दिया जाएगा। अधिभार 100%तक माफ किये जाने का प्रथम चरण में गोल्डेन अवसर उपभोक्ताओं को मिलेगा। साथ ही किश्तों में अदायगी की सुविधा मिलेगी। 

   समाधान शिविर में उपखण्ड अधिकारी राहुल यादव, अवर अभियंता कृष्ण कुमार मौर्य,नोडल अधिकारी विकास पाल व मीटर रीडर ओमप्रकाश,अनुपम एसएसओ श्रीप्रकाश व विपिन, लाइनमैन मोतीलाल, विनोद कुमार,मनोज यादव ,,बालकुंवर ,सहयोगी अतुल कुमार,अश्विनी कुमार, सोनू कुमार व सन्दीप कुमार उपस्थित रहे।

© 2022 Copyrights Reserved Purvanchal Express News