संवाददाता पूर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़
काशी, 27 सितंबर/ विश्व हिंदू परिषद, धर्म जागरण न्यास ,वेद शिक्षा मंदिर द्वारा हिंदू हृदय सम्राट राम जन्मभूमि के नायक श्रद्धेय अशोक सिंहल जी की 97 वी जयंती मणिकर्णिका घाट स्थित सिद्ध पीठ नरसिंह मठ में मनाई गई कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पातालपुरी मठ के पीठाधीश्वर महंत बालक दास जी थे अध्यक्षता विश्व हिंदू परिषद काशी महानगर के अध्यक्ष श्री कन्हैया सिंह ने किया!
कार्यक्रम के प्रारंभ मे मुख्य अतिथि द्वारा दीप प्रज्जवलन एवं, श्रद्धेय अशोक सिंहल जी के चित्र पर माल्यार्पण तथा वेद भगवान के पूजन से हुआ इस अवसर पर नरसिंह मठ के वैदिक विद्यार्थियों द्वारा मंगलाचरण किया गया मुख्य अतिथि महंत बालक दास महाराज जी ने अपने संबोधन में कहा कि सदैव अशोक जी का जीवन संत की भांति था सदैव संतों की सेवा में अपने को समर्पित करते रहे सभी मठ -मंदिर, पंथ संप्रदाय के लोगों को उन्होंने संगठित किया वेद के लिए तो पूरा जीवन लगा दिया और पूरी दुनिया में इसका प्रचार प्रसार किया उनकी "अंतिम इच्छा घर-घर वेद पहुंचाने" की थी इसके लिए उन्होंने मणिकर्णिका घाट स्थित सिद्ध पीठ नारसिंह मठ को केंद्र बनाया आज भी उनके संकल्प को साकार करने के लिए धर्म जागरण न्यास के कार्यकर्ता निरंतर लगे हुए हैं जो अभिनंदन के पात्र है |इस अवसर पर प्रतिवर्ष दिया जाने वाला वेद सेवक सम्मान काशी के प्रतिष्ठित नागरिक राजा दरवाजा निवासी श्री शिव प्रकाश गुप्ता जी को दिया गया साथ ही कार्यक्रम में नरसिंह मठ में आवासीय वैदिक वेद पाठी छात्रों को राजा बलदेव दास बिड़ला अस्पताल प्रबंधन की तरफ से मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर शेषनाथ राय द्वारा निशुल्क हेल्थ कार्ड का वितरण किया गया,, नरसिंह मठ परिवार के सदस्य श्री विजय चौधरी जी ने अशोक सिंहल जी के जीवन का परिचय और कार्यक्रम के आयोजन पर प्रकाश डाला! नरसिंह मठ की आध्यात्मिक विशेषता वैदिक छात्र शुभम पाराशर जी द्वारा बताया गया कार्यक्रम का संचालन श्यामसुंदर सिंह ,धन्यवाद प्रकाश कार्यक्रम के संयोजक रविशंकर सिंह ने किया.
इस अवसर पर अतिथियों का स्वागत वरिष्ठ सदस्य विजय चौधरी,धर्म जागरण न्यास के अध्यक्ष राजेश कुमार सिंह, कार्याध्यक्ष परशुराम उपाध्याय, वेद शिक्षा मंदिर के उप प्रबंधक विकास मेहरा, डाॅ राजवंश जायसवाल, दिनेश भारद्वाज सुनील गुजराती ,राष्ट्रवादी सौरभ, शिवचरण अग्रवाल ,सुरेश जायसवाल ,, अनुपम खन्ना , नरसिंह मठ सेवा समिति के संयोजक विपुल गुजराती, नमामि गंगे के संयोजक राजेश शुक्ला, शिवदत्त द्विवेदी ,सौरभ कक्कड़,विश्व हिन्दू परिषद् काशी महानगर उपाध्यक्ष श्रीमती अनिता सिंह व मातृशक्ति /दुर्गा वाहिनी की सहसंयोजिका सीमा तिवारी, ममता सिंह, रेनू आचार्य सहित मठ के समस्त वैदिक छात्र क्षेत्र के गण मान्य नागरिक उपस्थित थे|