UDYAM-UP-75-0003230
purvanchalexpressn@gmail.com
Purvanchal Express News

राष्ट्रीय सेवा योजना का पर्यावरण संरक्षण जागरुकता रैली का आयोजन ||

Updated on: 23 July, 2026

संवाददाता पूर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़

 

वाराणसी:- पाण्डेयपुर स्थित सुधाकर महिला पी.जी. कालेज के राष्ट्रीय सेवा योजना के तत्वाधान में 21 फरवरी बुधवार तृतीय, एक दिवसीय रैली के अंतर्गत पर्यावरण संरक्षण जागरुकता रैली का आयोजन किया गया | राष्ट्रीय सेवा योजना के प्रथम इकाई के कार्यक्रम अधिकारी डॉ० मनोरमा तिवारी, द्वितीय इकाई के डॉ० शालिनी त्रिपाठी, तृतीय इकाई के डॉ. पूजा सिंह ने अपने-अपने स्वयंसेवी छात्राओं का नेतृत्व करते हुए महाविद्यालय से शास्त्री घाट, वरुणा पुल, कचहरी तक पर्यावरण संरक्षण के प्रति लोगों को जागरूक करते हुआ रैली का अयोजन किया गया | प्राचार्य डॉ० प्रभु नारायण दूबे और उपप्राचार्या डॉ. रमा दूबे ने रैली को हरी झंडी दिखाते हुए कहा कि पर्यावरण संरक्षण से ही हमारा जीवन है इसलिए प्रदूषण न फैलाये | समन्यवक डॉ० अशोक कुमार पाण्डेय ने कहा कि सतत् विकास प्रक्रिया के माध्यम से बिना पर्यावरण को नुकसान पहुॅचाचे विकास भी किया जाना चाहिए ,निदेशक आशीर्वाद दूबे ने कहा कि हमारे ग्रह को ग्लोबल वार्मिंग जैसे हानिकारक प्रभावों से बचाने के लिए पर्यारण संरक्षण भी महत्वपूर्ण हैं | इस अवसर पर उप प्राचार्या डॉ. डॉ. श्याम सुन्दर मिश्रा, डॉ० सुजीत राय, डॉ० धम्म प्रिय गौतम, डॉ० सुनील पाण्डेय डॉ० लोकेश चंद, डॉ० प्रवीण मिश्रा, डॉ. रोली पाण्डेय, डॉ. हेमा गुप्ता, डॉ० प्रीति सिंह, डॉ. रश्मि नायक आदि समस्त शिक्षको ने रैली के अयोजन में सहयोग प्रदान किया ||

© 2022 Copyrights Reserved Purvanchal Express News