UDYAM-UP-75-0003230
purvanchalexpressn@gmail.com
Purvanchal Express News

सीआरपीएफ 95 बटालियन ,सृजन सामाजिक विकास न्यास एवं नगर निगम के साथ मिलकर चलाया गया स्वच्छता अभियान एवं पर्यावरण के प्रति किया जागरूक ||

Updated on: 07 June, 2026

संवाददाता पूर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़

 

वाराणसी :- स्वच्छता पखवाड़े के तहत महामनापुरी कालोनी के महामना पार्क में कमांडेंट 95 बटालियन के दिशा निर्देश में सीआरपीएफ 95 बटालियन , सृजन सामाजिक विकास न्यास एवं नगर निगम के साथ मिलकर चलाया गया स्वच्छता अभियान कालोनी वासियों एवं ग्राम वासियों को स्वच्छता एवं पर्यावरण के प्रति जागरूक किया गया जिसके मुख्य अतिथि विधायक एवं भाजपा जिलाध्यक्ष हंसराज विश्वकर्मा विशिष्ट अतिथि पूर्व विधायक सुरेन्द्र नारायण सिंह थे अध्यक्षता सृजन सामाजिक विकास न्यास के अध्यक्ष अनिल कुमार सिंह ने सभी को पर्यावरण संरक्षण एवं स्वच्छता की शपथ दिलाकर किया | संयोजन एवं संचालन पार्षद श्याम भूषण शर्मा ने सभी को स्वच्छता में आगे आकर हाथ बंटाने हेतु आग्रह किया | 

 

दिशानिर्देश 95 बटालियन सीआरपीएफ के कमांडेंट अनिल कुमार बृक्ष ने दिया सीआरपीएफ के पीआरओ प्रवीण सिंह की पूरी टीम ने अपनी जिम्मेदारी तन्मयता एवं सिद्दत के साथ निभाई मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथि मह़ोदय ने सीआरपीएफ एवं सृजन संस्था के सदस्यों को तथा पार्षद श्याम भूषण शर्मा की सराहना किए |

 

इस कार्यक्रम में 95 बटालियन केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल के निरीक्षक नारायण प्रसाद , सहायक निरीक्षक राजकुमार ललित कुमार का पिंजल यादव आदि लोगों ने बढ़ -चढ़कर भाग लिया तथा पार्षद वार्ड संख्या 33 श्याम भूषण शर्मा,बब्बू सिंह, सुरेंद्र प्रजापति ,डा.अनिल कुमार सिंह, विनीत कुमार सिंह,विकास दुबे सहित इत्यादि लोग शामिल रहे ||

© 2022 Copyrights Reserved Purvanchal Express News