वसुंधरा की खास रिपोर्ट
हरहुआ विकासखंड के उदयपुर तारापुर खेल मैदान के चहारदीवारी के लिए कैबिनेट मंत्री अनिल राजभर के विधायक निधि से कार्य प्रारंभ हुआ। जिसका शिलान्यास एडवोकेट प्रिंस चौबे जिला मंत्री किसान मोर्चा भाजपा ने किया।
उन्होंने बताया कि इस खेल मैदान में क्षेत्र के प्रतिदिन सैकड़ों बच्चे खेलने आते हैं उनके भविष्य को देखते हुए चहारदीवारी के लिए कैबिनेट मंत्री अनिल राजभर ने बाउंड्रीवाल का सौगात दिया।जो यह दर्शाता है की खिलाड़ियों के प्रति मंत्री जी का कितना लगाव है। इस मौके पर लक्ष्मण अवॉर्डी इंटरनेशनल खिलाड़ी तारकेश्वर यादव ,भैयालाल पहलवान, बनारस रेलवे खिलाड़ी अजय राजभर ,रामचरण, करताल, उमेश राजेश राजभर सहित अन्य लोग मौजूद रहे।