संवाददाता पूर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़
अतुल राय
वाराणसी। प्रभारी निरीक्षक परमहंस गुप्ता के नेतृत्व मे शिवपुर पुलिस बेहतर कार्य कर रही है। जानकारी के अनुसार सरनाम सिंह यादव निवासिनी पनकी पावर हाऊस कानपुर थाना पनकी जनपद कानपुर की बेटी कानपुर से काशी आयी व कैंट से सारनाथ म्यूजियम यात्रा के दौरान ऑटो में अपना बैग भूल गयी जिसमें लैपटॉप,श्रीमद्भागवतगीता,मोबाईल चार्जर,ब्लूटूथ व अन्य आवश्यक सामान थे। जब याद आया तो इन्होंने इसकी सूचना तत्काल स्थानीय पुलिस को दिया।स्थानीय पुलिस तत्काल सक्रिय होते हुए हवेलिया,अन्धरापुल,पहड़िया,कैन्ट स्टेशन,पाण्डेयपुर,कचहरी,चौकाघाट में लगे सीसीटीवी कैमरों की मदद से उस ऑटो वाले को खोजकर सारनाथ पुलिस द्वारा सकुशल बैग को बरामद करते हुए,उक्त पर्यटक को सामान सहित बैग वापस दिया गया,जिसमें यात्री के सभी लैपटॉप,श्रीमद्भागवतगीता,मोबाईल चार्जर,ब्लूटूथ व अन्य आवश्यक सामान सही सलामत थे। पर्यटक द्वारा कमिश्नरेट वाराणसी पुलिस की इस कार्यवाही की भूरि-भूरि प्रशंसा की गयी तथा धन्यवाद दिया गया।उक्त सराहनीय कार्य करने वाली पुलिस टीम में थाना सारनाथ के प्रभारी निरीक्षक परमहंस गुप्ता,उ0नि0 भरत कुमार चौधरी,हे0का0 दिलीप यादव,हे0का0 अरशद खान व का0नितेश तिवारी की भूमिका सराहनीय रही।