UDYAM-UP-75-0003230
purvanchalexpressn@gmail.com
Purvanchal Express News

*खेल को खेल की भावना संग खिलाड़ी अपनी विधाओं प्रतिभा का प्रदर्शन करें*: रामबचन यादव

Updated on: 23 July, 2026

संवाददाता पूर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़तुल राय 

 

वाराणसी। खेल को खेल की भावना संग खिलाड़ी अपनी विधाओं,प्रतिभा का बेहतर प्रदर्शन कर उचाइयां हासिल करें।उक्त बातें जय गोदाम बीर बाबा क्लब के तत्वावधान में अंतर्जनपदीय कबड्डी प्रतियोगिता अटेसुआ,हरहुआ में आयोजित का बतौर मुख्य अतिथि उद्घाटन करने पहुंचे प्रदेश अध्यक्ष नेशनल इक्वल पार्टी,राम बचन यादव ने अपने सम्बोधन में व्यक्त किया। 

 उन्होंने यह भी कहा कि इसी मिट्टी पर खेलकूद कर बच्चे जिला,प्रदेश,नेशनल व इंटरनेशनल प्रतियोगिताओं में भाग लेते हैं,देश के लिए मेडल्स और देश का सिर गौरवान्वित करते हैं। सरकार गांव देहात में किसी भी खेल से जुड़े हुए बच्चों को हर संभव मदद,साधन व सामग्रियो की व्यवस्था करें ताकि बच्चे देश का नाम रोशन कर सकें। खिलाड़ियों को फील्ड व अच्छे कोच की व्यवस्था से बच्चों की प्रतिभा में निखार आएगी।

जिसमें मुख्य रूप से प्रदेश अध्यक्ष रामबच्चन यादव वरिष्ठ समाजसेवी,मंडल अध्यक्ष अजय आर्य,दशरथ राजभर,शनि वर्मा,विकास वर्मन व समाजवादी पार्टी के कई जिला स्तर के नेता और ग्रामीण क्षेत्र के ग्रामीण उपस्थित रहे।

© 2022 Copyrights Reserved Purvanchal Express News